प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 108वें एपिसोड पर देश को संबोधित किया। मोदी ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिट इंडिया अभियान पर चर्चा की। उन्होंने चेस ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर से मेंटल और फिजिकल हेल्थ की टिप्स सुनवाईं। पीएम मोदी ने 108वें एपिसोड की शुरुआत 108 अंक के महत्व के बारे में बताते हुए की। उन्होंने कहा कि हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। 108 बार मंत्र जपा जाता है। मंदिरों में 108 सीढ़ियां होती हैं, इसलिए ये एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। इसके बाद मोदी ने फिट इंडिया, फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और न्यूट्रीशिन को लेकर लंबी चर्चा की। मोदी ने आखिर में भगवान श्रीराम के भजन को सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की। उन्होंने कहा- हैशटेग श्रीराम भजन के साथ लोग अपनी रचनाएं शेयर करें। इससे देश के सभी लोग राममय हो जाएंगे।
मेंटल हेल्थ के लिए पीएम का मंत्र
मोदी ने कहा- भारत के प्रयास से 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया था। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं। फिजिकल हेल्थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोचेस और ट्रेनर्स की डिमांड भी बढ़ रही है। पीएम मोदी ने मन की बात में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा की। इसी कड़ी में आध्यात्मिक गुरू जग्गी वासुदेव ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया, उन्होंने योगिक क्रिया से मानसिक स्वास्थ्य को फिट रख सकते है। वहींं शतरंज के ग्रैंडमास्टर ने लोगो को कम से कम सात-आठ घंटे की नींद की सलाह दी । महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत ने भी ने स्वास्थ्य को फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी। अभिनेता अक्षय कुमार ने फिटनेस के लिए डाॅक्टर से सलाह लेने की बात कही , उन्होंंने योग मेडिटेशन, हेल्दी खाना खाने के लिए सलाह दी।
भारत की 2023 की उपलब्धियां गिनाईं
पीएम ने 2023 की चर्चा करते हुए कहा- इसी साल नारी शक्ति वंदन बिल भी पारित हुआ। नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर मिला। इस साल खिलाड़ियों ने भी देश का नाम बढ़ाया चाहे एशियन गेम्स हों, एशियन पैरा गेम्स या T20 महिला कप हो सभी खेलों में खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सिनेमा क्षेत्र नाटो-नाटो गाने को ऑस्कर और एआई टूल्स के जरिये भारत की सिनेमा में काफी बदलाव आने की संभावना जताई।
भारत बन रहा इनोवेशन का हब
पीएम ने कहा कि भारत का इनोवेशन हब बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे। आज हमारी 40वीं रैंक है। इस साल भारत में नए इनोवेशन के फाइल होने वाले पेटेंट की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60% डोमेस्टिक फंड्स के थे। QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटीज शामिल हुई हैं।
झारखंड के गांव की चर्चा
पीएम ने झारखंड के आदिवासी गांव के बारे में बात की। उन्होंने कहा- गढ़वा जिले के मंगलों गांव के बच्चों को स्कूल में कुडुख भाषा में शिक्षा दी जा रही है। इस स्कूल में 300 आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं।कुडुख उरांव आदिवासी समुदाय की मातृभाषा है। कुडुख की अपनी लिपी भी है, जिसे तोलंग सिकी नाम से जाना जाता है। भाषा विलुप्त ना हो इसके लिए समुदाय ने बच्चों को इसी भाषा में शिक्षा देने का फैसला किया है। मातृभाषा में पढ़ाए जाने से बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधरा है। उनकी सीखने की गति तेज हो गई है।
2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।


