08/03/24 | 10:35 am

Print

मूडीज ने भारत की GDP 8 फीसदी रहने का जताया अनुमान,  G-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने एक बार फिर भारत के विकास दर को बढ़ा दिया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.6 फीसदी से बढ़ाकर करीब आठ फीसदी कर दिया है। मूडीज का ये ताजा अनुमान नवंबर, 2023 में जताए गए 6.6 फीसदी के अनुमान से 1.40 फीसदी अधिक है।

भारत की आर्थिक वृद्धि दर आठ फीसदी
मूडीज रेटिंग्स ने जारी अपने ताजा अनुमान में पूंजीगत व्यय और घरेलू खपत में तेजी को देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 6.6 फीसदी से बढ़ाकर करीब आठ फीसदी कर दिया है। हालांकि, एजेंसी ने इसी हफ्ते कैलेंडर वर्ष 2024 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

रेटिंग एजेंसी का यह ताजा अनुमान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के बयान के एक दिन बाद आया है। दास ने अपने बयान में कहा था कि तीसरी तिमाही के आधिकारिक जीडीपी आंकड़ों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर आठ फीसदी के करीब हो सकती है।

 G-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था 

मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में उम्मीद जताते हुए कहा है कि भारत G-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगा। इसकी वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 31 मार्च, 2024 में समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष 2023-24 में आठ फीसदी के आसपास रहेगी, जो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में सात फीसदी थी। एजेंसी ने महंगाई के बारे में अपने अनुमान में भारत की मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2023-24 में कम होकर 5.5 फीसदी पर रहेगी, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 6.7 फीसदी थी।

बता दें कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.4 फीसदी रही है। इसने पहली और दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ के अपने अनुमान को संशोधित कर क्रमशः 8.2 फीसदी और 8.1 फीसदी कर दिया था, जबकि पहले इसके 7.8 फीसदी और 7.6 फीसदी रहने की बात कही गई थी।

RELATED ARTICLES

15 mins ago | Bastar Naxalism Free India 2026

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दीपावली, बोले- नक्सलवाद के खिलाफ देश ने जीती दशकों पुरानी लड़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ...

38 mins ago | Amit Shah Wishes Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भाजपा मुख्यालय में हवन, अमित शाह-नितिन नवीन ने दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन के मौके पर...