12/12/23 | 12:23 pm

Print

यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी होकर चलाई जा रही हैं चार वन-वे स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा पूर्वोत्तर भारत से दिल्ली, बड़ोदरा एवं भोपाल आदि जगह के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर बरौनी के रास्ते चार वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। नार्थ ईस्ट से सभी ट्रेनें बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चलाई जाएगी। 

न्यू जलपाईगुड़ी-दिल्ली वन-वे स्पेशल ट्रेन (05799)

यह स्पेशल ट्रेन 16 दिसम्बर को 15.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस वन-वे स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे। बता दें कि न्यू जलपाईगुड़ी-दिल्ली वन-वे स्पेशल 15 दिसम्बर को न्यू जलपाईगुड़ी से 13.40 बजे खुलकर, 17.00 बजे कटिहार, बरौनी 19.45 बजे बरौनी, 22.15 बजे पाटलिपुत्र तथा 16 दिसम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) 02.00 बजे रुकते हुए 15.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस वन-वे स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे। इस तरह यह ट्रेन कटिहार-बरौनी- पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चलेगी। 

गुवाहाटी-उधना वन-वे स्पेशल ट्रेन (05679) 

यह स्पेशल ट्रेन 12 दिसम्बर को गुवाहाटी से रात साढ़े आठ बजे (20.30 बजे) खुलकर 13 दिसम्बर को सुबह 07.10 बजे कटिहार, 10.15 बजे बरौनी, 12.05 बजे हाजीपुर, 13.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 17.00 बजे डीडीयू रुकते हुए 14 दिसम्बर को 14.50 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के एक कोच होंगे।

रंगापाड़ा नॉर्थ-रानी कमलापति वन-वे स्पेशल (05877)

यह स्पेशल ट्रेन 14 दिसम्बर को 04.00 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रंगापाड़ा नॉर्थ-रानी कमलापति वन-वे स्पेशल 12 दिसम्बर को रंगापाड़ा नॉर्थ से आठ बजे खुलकर 13 दिसम्बर को 00.05 बजे कटिहार, सुबह 03.00 बजे बरौनी, 04.55 बजे हाजीपुर, 05.40 बजे पाटलिपुत्र एवं 09.00 बजे डीडीयू रुकते हुए 14 दिसम्बर को 04.00 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इस ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के चार एवं साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे। यह ट्रेन कटिहार-बरौनी- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चलेगी।

डिब्रूगढ़-वडोदरा वन-वे स्पेशल ट्रेन (05936)

स्पेशल ट्रेनों के इस क्रम में  डिब्रूगढ़-वडोदरा वन-वे स्पेशल ट्रेन 16 दिसम्बर को डिब्रूगढ़ से सुबह 05.00 बजे खुलकर देर रात 17 दिसम्बर को 01.10 बजे बरौनी जंक्शन, 03.00 बजे हाजीपुर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) में 09.15 बजे रुकते हुए 18 दिसम्बर को 13.30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। बता दें की इस वन-वे स्पेशल ट्रेन में भी शयनयान श्रेणी के 15 कोच लगाए जा रहे हैं।  

RELATED ARTICLES

3 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

3 hours ago | Atmanirbhar Bharat

पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा

वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिं...