18/11/23 | 1:21 pm

Print

रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों के साथ करेंगे दूसरी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता

ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। रिचर्ड मार्ल्स इस वार्ता के लिए 19 से 20 नवंबर, 2023 तक भारत का दौरा करेंगे। 20 नवंबर को रक्षा सहयोग पर एक द्विपक्षीय बैठक रिचर्ड मार्ल्स और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच होगी और उसके बाद 2+2 संवाद वार्ता होगी।

2+2 संवाद वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ करेंगे। 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद वार्ता का उद्घाटन वर्ष 2021 के सितंबर में नई दिल्ली में हुआ था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया एक व्यापक सामरिक साझेदारी कर रहे हैं और रक्षा मंत्री मार्ल्स की यात्रा से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है। 2+2 संवाद वार्ता और द्विपक्षीय रक्षा मंत्रियों की बैठक में दोनों देशों द्वारा आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर चर्चा होनी है।

अपनी यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री मार्ल्स  19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

39 mins ago | Artificial intelligence

अंतरिक्ष से एआई और क्वांटम तकनीक तक, भारत-लक्जमबर्ग ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

लक्जमबर्ग के अर्थव्यवस्था, एसएमई, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री लेक्स डेल्स ने सोमवार को केंद्रीय मं...

1 hour ago | AI Call Agent

गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर, अमित शाह बोले- 8 दशकों की सेवा और साहस का राष्ट्रीय सम्मान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पणजी में गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर...