04/03/24 | 4:21 pm

Print

रक्षा मंत्री ने लॉन्च की अदिति योजना, स्टार्टअप को मिलेगा 25 करोड़ रुपये का अनुदान

स्टार्ट-अप को रक्षा प्रौद्योगिकी में उनके अनुसंधान, विकास और नवाचार प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए 'अदिति' योजना लॉन्च की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में डेफकनेक्ट 2024 के दौरान ‘अदिति’ योजना लांच की। इस योजना के तहत स्टार्ट-अप को रक्षा प्रौद्योगिकी में उनके अनुसंधान, विकास और नवाचार प्रयासों के लिए 25 करोड़ रुपये तक की अनुदान सहायता दी जाएगी। रक्षा मंत्री ने उद्योग जगत से कहा कि यह योजना युवाओं के नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही देश को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगी।
  
टेक्नोलॉजी वॉच टूल' बनाने की भी परिकल्पना

आई-डेक्स के साथ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का विकास करने के लिए शुरू की गई इस योजना के पहले संस्करण में 17 चुनौतियां लॉन्च की गई हैं, जिसमें भारतीय सेना के लिए 3, भारतीय नौसेना के लिए 5, भारतीय वायु सेना के लिए 5 और रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के लिए 4 हैं। इसका लक्ष्य प्रस्तावित समय सीमा में लगभग 30 डीप-टेक महत्वपूर्ण और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों को विकसित करना है। इसमें आधुनिक सशस्त्र बलों की अपेक्षाओं और रक्षा नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमताओं के बीच अंतर को पाटने के लिए एक 'टेक्नोलॉजी वॉच टूल' बनाने की भी परिकल्पना की गई है।

विकसित देश बनने के लिए तकनीकी बढ़त जरूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं को इनोवेटिव विचारों को सामने लाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए जोर देकर कहा कि युवा इनोवेटर्स को प्रेरित करने के लिए आई-डेक्स को आई-डेक्स प्राइम तक विस्तारित किया गया है, जिसमें सहायता 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी गई। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का समाधान करने में डीपीएसयू की उत्साहजनक भागीदारी के बाद अब ‘अदिति’ योजना शुरू की गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि समय बदलने के साथ ही नई प्रौद्योगिकियां अस्तित्व में आ रही हैं। विकसित देश बनने के लिए हमें तकनीकी बढ़त हासिल करने के साथ ही हमें अपने देश को एक ज्ञानवान समाज में बदलना है।

RELATED ARTICLES

9 mins ago | Pralhad Joshi

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा-सरकार महंगाई को लेकर संवेदनशील, रख रही खाद्य महंगाई पर नजर

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि ...

10 mins ago

फॉर्मूला वन की वापसी के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टास्क फोर्स का किया गठन

भारत में फॉर्मूला वन और मोटर स्पोर्ट्स को फिर से जीवित करने और उसके विकास के लिए केंद्र सरकार ने...