18/11/23 | 11:40 am

Print

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री को दिया भारत के समर्थन का आश्वासन

इंडोनेशिया में अपने कार्यक्रमों के दूसरे और अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जकार्ता में तिमोर-लेस्ते (पूर्वी तिमोर) के रक्षा मंत्री रियर एडमिरल प्रोफेसर डॉ. डोनासियानो डो रोसारियो दा कोस्टा गोम्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने तिमोर-लेस्ते की विकास आवश्यकताओं, विशेषकर रक्षा क्षेत्र में भारत के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों मंत्रियों ने भारत में निर्मित रक्षा उपकरणों की आपूर्ति, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण सहित भविष्य के सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।

तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री ने तिमोर-लेस्ते में दूतावास खोलने के भारत के फैसले का स्वागत किया और अपने मंत्रालय के समर्थन की पेशकश की। उन्होंने आसियान का पूर्ण सदस्य बनने के तिमोर-लेस्ते के प्रयासों में भारत के समर्थन के लिए रक्षा मंत्री को भी धन्यवाद दिया। 

बाद में राजनाथ सिंह ने जकार्ता में विविध और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिसमें देश के विभिन्न भारतीय संगठनों के नेता और सदस्य भी शामिल थे। उन्होंने भारत के साथ उनके घनिष्ठ संबंध की सराहना की और पिछले दशक में डिजिटल इंडिया, नई शिक्षा नीति, महिला सशक्तीकरण, जल जीवन अभियान, ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण आदि जैसे भारत सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जकार्ता में शिव मंदिर का दौरा करके वहां पूजा-अर्चना की। इससे पहले रक्षा मंत्री ने जकार्ता में 16 नवंबर को 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस में भाग लिया था।

RELATED ARTICLES

16 mins ago | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...

42 mins ago | America

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, वैश्विक बाजारों में हलचल

ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति बाधित होने और वैश्विक बाजारो...