18/03/24 | 9:01 pm

Print

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन से की बात, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा

अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बातचीत में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती निरोधक अभियान चलाने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (18 मार्च, 2024) को अमरीकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों देशों के मंत्रियों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के विभिन्‍न मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित इंडस-एक्‍स (INDUS-X) शिखर सम्मेलन और सोमवार से भारत में शुरू हुई द्विपक्षीय त्रि-सेवा सैन्‍य अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ़’ जैसी हालिया द्विपक्षीय आयोजनों की समीक्षा की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बातचीत में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती निरोधक अभियान चलाने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। राजनाथ सिंह और ऑस्टिन ने पिछले वर्ष संपन्न हुए भारत-अमरीका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श किया। दोनों के बीच भारतीय पोतशालाओं में अमरीकी नौसैनिक जहाजों की मरम्मत जैसे अन्य रक्षा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर भी संक्षेप में चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह और लॉयड ऑस्टिन इससे पहले नवंबर 2023 में भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता के दौरान नई दिल्ली में मिले थे।

RELATED ARTICLES

15 mins ago | Amit Shah Bankura rally

अमित शाह का बंगाल में तीखा हमला, सिंडिकेट खत्म करने का वादा

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित श...

36 mins ago | PM Kisan Samman Nidhi scheme India

रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का शुभारंभ, राजनाथ सिंह बोले—किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन द...