08/03/24 | 3:48 pm

Print

रामेश्वर तेली ने तिनसुकिया में ईएसआईसी अस्पताल का किया उद्घाटन, 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कल (गुरुवार) असम के तिनसुकिया में 20 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन किया और 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान देश के श्रमिकों के लिए चिकित्सा सेवाओं की सहज पहुंच के लिए एक बुनियादी ढांचा तैयार करने पर केंद्रित है। 

श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार ईएसआईसी अस्पताल तिनसुकिया (असम) की स्थापना 1982 में 12 बीघे के भूखंड क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा संचालित ईएसआई योजना के तहत 20 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में की गई थी। हाल ही में, ईएसआईसी ने इस सरकारी ईएसआई अस्पताल का संचालन अपने हाथ में ले लिया है और इसे 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल में अपग्रेड करने की योजना बनाई है। यह अस्पताल 136 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह डिब्रूगढ़, माजुली, धेमाजी, लखीमपुर, जोरहाट, शिवसागर और गोलाघाट सहित इसके आस-पास के क्षेत्रों के 3 लाख से अधिक ईएसआई लाभार्थियों की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करेगा। यह अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

असम राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा योजना पहली बार 28.09.1958 को पांच औद्योगिक केंद्रों, यानी गुवाहाटी, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, धुबरी और मकुम में लागू की गई थी। वर्तमान में यह योजना राज्य के 31 जिलों में पूरी तरह से लागू कर दी गई है, जो 2.9 लाख बीमित श्रमिकों और 11 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। असम में ईएसआई योजना का प्रशासन और लाभों का वितरण 01 क्षेत्रीय कार्यालय, 15 शाखा कार्यालयों, 02 अस्पतालों और 33 औषधालयों के नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ईएसआईसी एक अग्रणी सामाजिक सुरक्षा संगठन है जो उचित चिकित्सा देखभाल जैसे व्यापक सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है और काम के दौरान चोट लगने, बीमारी, मृत्यु होने जैसी घटना होने पर उचित चिकित्‍सा देखभाल और नकद लाभों की श्रृंखला उपलब्‍ध करता है। इसके तहत श्रमिकों की लगभग 3.43 करोड़ परिवार इकाइयां शामिल हैं। यह देश के 661 जिलों में 13 करोड़ से अधिक लाभार्थी को अतुलनीय नकद लाभ और उचित चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है। आज, इसके बुनियादी ढांचे में 1574 औषधालयों (मोबाइल औषधालयों सहित), 165 अस्पतालों, 8 मेडिकल कॉलेजों, 2 डेंटल कॉलेजों, 2 नर्सिंग कॉलेजों, 1 पैरा-मेडिकल कॉलेज, 604 शाखा कार्यालयों, 104 औषधालय सह शाखा कार्यालयों (डीसीबीओ) और 64 क्षेत्रीय एवं उप-क्षेत्रीय कार्यालय के साथ कई गुना वृद्धि हुई है।

RELATED ARTICLES

13 mins ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...

33 mins ago | BRICS Summit

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने रविवार को 2026 ब्रिक...

1 hour ago | BRICS Summit 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन के लिए न...