04/03/24 | 4:29 pm

Print

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2024 के फाइनल का आयोजन 5 और 6 मार्च को दिल्ली में होगा

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय मंगलवार को नई दिल्ली स्थित संसद के केंद्रीय कक्ष, संविधान सदन में  राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2024 के फाइनल का 5 मार्च को उद्घाटन और 6 मार्च को समापन समारोह का आयोजन करेगा। 

राष्ट्रीय युवा संसद का ये होगा विषय 

ज्ञात हो, इस वर्ष राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन 'युवा आवाजें: राष्ट्र परिवर्तन के लिए जुड़ाव और सशक्तिकरण' विषय पर आधारित किया जा रहा है।

देश के 785 जिलों को कवर करते हुए तीन स्तरों पर आयोजित की गई युवा संसद 

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का आयोजन 9 फरवरी से 6 मार्च तक पूरे देश में किया गया है। यह युवा संसद देश के 785 जिलों को कवर करते हुए तीन स्तरों पर आयोजित की गई है। जिला युवा संसद का आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी तक किया गया। जिला युवा संसद-2024 के विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी तक राज्य युवा संसद में भाग लिया।

राष्ट्रीय युवा संसद-2024 के फाइनल के लिए नई दिल्ली में एकत्रित होंगे ये विजेता 

सत्तासी (87) राज्य-स्तरीय विजेता 5 और 6 मार्च को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद-2024 के फाइनल के लिए नई दिल्ली में एकत्रित होंगे। 87 राज्य विजेता (प्रथम, दूसरे और तीसरे पुरस्कार विजेता) राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे, जिनमें से 29 (प्रत्येक एसवाईपी के प्रथम स्थान धारक) दिए गए विषयों पर बोलेंगे। शेष 58 दर्शक के रूप में राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि युवा मामले और खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से युवा संसद का आयोजन कर रहा है। जिला युवा संसद, राज्य युवा संसद और राष्ट्रीय युवा संसद। इन युवा संसदों का उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना; अनुशासन, दूसरों के दृष्टिकोण के प्रति सहनशीलता की स्वस्थ आदतें विकसित करना और युवाओं को संसद की प्रथाओं और प्रक्रियाओं के बारे में जानने में सक्षम बनाना है। युवा संसद सक्रिय नागरिकता के महत्व पर जागरूकता पैदा करने और युवा जुड़ाव और भागीदारी को बढ़ावा देने में भी मदद करती है। यह युवाओं में नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देता है और उन्हें अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने और इस प्रक्रिया में राष्ट्र निर्माण में योगदान करने में सक्षम बनाता है।

(इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

15 mins ago | 36 Hours Nirjala Vrat

छठ महापर्व : आज मनाया जाएगा खरना, व्रती दिनभर उपवास रख शाम को करेंगे पूजा-अर्चना।

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस अवसर पर व्रती पूरे...

7 hours ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

7 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...