16/01/24 | 9:26 am

Print

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर नोएडा में बोट विनिर्माण इकाई का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी तथा जल शक्ति राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर आज, 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर युवा भारतीयों के साथ नोएडा में बोट विनिर्माण इकाई का दौरा करेंगे। वे बोट विनिर्माण इकाई के सह-संस्थापक अमन गुप्ता और कर्मचारियों के साथ चर्चा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री इस बात पर प्रकाश डालेंगे कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा निर्धारित “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण को साकार करने में स्टार्टअप कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

16 जनवरी, 2016 को हुई स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत

ज्ञात हो कि स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 16 जनवरी, 2016 को हुई थी। इसी दिन को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर आज (मंगलवार),16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर नोएडा में भारतीय युवाओं के साथ बोट विनिर्माण इकाई का दौरा करेंगे। वे बोट विनिर्माण इकाई के सह-संस्थापक अमन गुप्ता और कर्मचारियों के साथ चर्चा में शामिल होंगे। राजीव चन्द्रशेखर के साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा भी इस दौरे में सम्मिलित हो रहे हैं।

एक ट्विटर पोस्ट में राजीव चन्द्रशेखर ने युवा भारतीयों को दिया निमंत्रण 

ये युवा उन भारतीय चयनित उम्मीदवारों में से हैं, जिन्होंने रविवार (14 जनवरी) को राजीव चन्द्रशेखर द्वारा शुरू की गई कॉल का जवाब दिया था। एक ट्विटर पोस्ट में उन्होंने युवा भारतीयों को निमंत्रण दिया और उन्हें बोट की मेक-इन-इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई का दौरा करने में रुचि व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस यात्रा के दौरान, केंद्रीय मंत्री  पिछले नौ वर्षों में आर्थिक और नवाचार परिदृश्य में भारत की परिवर्तनकारी यात्रा पर विवरण प्रस्तुत करेंगे। 

स्टार्टअप इंडिया क्या है ?

स्टार्टअप इंडिया एक प्रमुख पहल है जिसका लक्ष्य स्टार्टअप संस्कृति को उत्साहित करना तथा भारत में नवोन्मेषण एवं उद्यमिता के लिए एक मजबूत और समावेशी इकोसिस्टम का निर्माण करना है। वर्ष 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से, स्टार्टअप इंडिया पहल ने उद्यमियों की सहायता करने, एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण करने एवं भारत को रोजगार चाहने वालों के बजाये रोजगार देने वालों के देश के रूप में रूपांतरित करने के लिए कई कार्यक्रम आरंभ किए हैं। इन कार्यक्रमों का प्रबंधन एक समर्पित स्टार्टअप इंडिया टीम द्वारा किया जाता है, जो केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी ) को रिपोर्ट करती है।

10 लाख से अधिक स्टार्टअप के विकास को बढ़ावा 

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में बताया कि एक लाख से अधिक स्टार्टअप के विकास को बढ़ावा देने और 111 यूनिकॉर्न को बढ़ावा देने के उल्लेखनीय ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर भारत, नवाचार की अगली लहर के शिखर पर आसीन है। यह लहर 10,000 यूनिकॉर्न की मेजबानी करने वाले इको-सिस्टम को आकार प्रदान करेगी और आने वाले वर्षों में 10 लाख से अधिक स्टार्टअप के विकास को बढ़ावा देगी।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 11:06 pm | Amit Shah reaction statement

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। खड़गे ने चेन्न...

21/04/26 | 10:30 pm | Bulgaria election results 2026

बुल्गारिया चुनाव में रूमेन रादेव की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

बुल्गारिया के संसदीय चुनाव में रूमेन रादेव की अगुवाई वाली ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ गठबंधन ने...

21/04/26 | 10:15 pm | Kerala explosion news 2026

केरल के त्रिशूर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत प...