17/03/24 | 9:07 am

Print

लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की भी घोषणा, 26 विधानसभा सीटों पर भी होगा उपचुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। इन राज्यों में ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इसके अलावा 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। यहां 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को वोट डाले जाएंगे।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा और मतदान 19 अप्रैल को होगा। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे।

सिक्किम विधानसभा के लिए भी एक ही चरण में सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च और वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।

आंध्र प्रदेश की सभी 175 सीटों पर चुनाव के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा और 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इसके अलावा आम चुनावों के साथ अलग-अलग राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | High-speed railway India

केंद्र सरकार का दावा: 11 साल में दोगुनी हुई हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक की लंबाई

भारत में हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक की लंबाई बीते 11 वर्षों में दोगुनी से अधिक बढ़कर 84,244 किलोमीटर हो गई ...

5 hours ago | Electricity Sector Profit FY25

घाटे से मुनाफे में आईं बिजली वितरण कंपनियां, FY25 में 2,700 करोड़ से ज्यादा की कमाई

देश की विद्युत वितरण कंपनियां कई वर्षों के घाटे के बाद फिर से मुनाफे में आ गई हैं और वित्त वर्ष 2024...