लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आयोग इस अवसर पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

आज दोपहर तीन बजे देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में करेगा। विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले संवाददाता सम्मेलन में देश की 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए मतदान के लिए तिथियां घोषित की जाएंगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की भी घोषणा होगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने संवाददाता सम्मेलन की पूर्व संध्या पर यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी। तीन सदस्यों वाले निर्वाचन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त (द्वय) सुखबीर सिंह संधु और ज्ञानेश कुमार हैं। आयोग इस अवसर पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। पिछली बार (2019) लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Causes and Effects of Child Labour

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : बचपन के सपनों पर शोषण की छाया और विकास की अधूरी कहानी

बचपन प्रकृति का सबसे सुंदर उपहार है। यह जीवन का वह स्वर्णिम काल है जब आंखों में इंद्रधनुषी सपने ...

5 hours ago

भारत के 70 करोड़ युवा देश की संपत्ति, जनसांख्यिकीय लाभांश को विकास लाभांश में बदलना जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गुरुवार को हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा कि भारत के 70 करोड़...