विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है | यह अभियान अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहलों में से एक है | जिसे लेकर जनता में जबरजस्त उत्साह देखा जा रहा है | उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किए गए कस्टमाइज्ड पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार, 7 दिसंबर, 2023 तक यह यात्रा 36,000 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी है और 1 करोड़ से अधिक नागरिकों की भागीदारी इसमें देखी गई है। भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश 37 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ इसमें सबसे आगे है। इसका अर्थ है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोग भारी संख्या में भाग ले रहें हैं |
वास्तव में विकसित भारत संकल्प यात्रा एक बहुआयामी अभियान है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर झारखंड के खूंटी जिले से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था । इसके तहत सरकार के प्रमुख कल्याणकारी कार्यक्रमों के संदेश को प्रचारित करने वाली वैन खूंटी जिले और आसपास के क्षेत्रों में स्थित बड़ी आदिवासी आबादी वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों से रवाना की गईं थी । इसी तरह की आईईसी वैनों को देश भर में गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैनों के जरिए लोगों से आह्वान किया जाता है कि वे अपने लाभ के लिए सरकारी योजनाओं का उपयोग करें।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न योजनाओं को प्रचारित किया जा रहा है , जैसे – आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड ,प्रधानमंत्री पोषण अभियान , हर घर जल – जल जीवन मिशन, जन धन योजना , अटल पेंशन योजना आदि | इस यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान लोगों से संपर्क करने तथा उनमें जागरूकता पैदा करने पर दिया जा रहा है | वहीं योजनाओं के लाभार्थियों से अनुभव भी साझा किया जा रहा है | इसके अलावा आयोजन स्थल पर क्विज प्रतियोगिताएं, ड्रोन का प्रदर्शन, स्वास्थ्य शिविर, जैसे प्रयासों से जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है |
इस यात्रा के दौरान पहले सप्ताह में 500,000 नागरिकों की भागीदारी देखी गई | जबकि बहुत ही कम समय में, यह यात्रा शहरी क्षेत्र में 700 से अधिक स्थानों तक पहुंच गई है और कुल 79 लाख लोगों ने संकल्प लिया कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। इस बीच इस यात्रा का एक केंद्रीय बिंदु महिला-केंद्रित योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना है | इसके तहत 46,000 से अधिक लाभार्थियों ने पीएम उज्ज्वला योजना के लिए नामांकन किया है। वहीं स्वास्थ्य शिविर भी एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं अब तक 22 लाख व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है।
ध्यातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद कर रहें हैं | लोगों के स्नेह और भागीदारी के कारण वीबीएसवाई वैन का नाम 'विकास रथ' से बदलकर 'मोदी की गारंटी वाहन' कर दिया गया, इसे लेकर प्रधानमंत्री ने उनकी सरकार में विश्वास जताने के लिए नागरिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लाभार्थियों के साथ बात करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी भावना, उत्साह और संकल्प की सराहना की। इसके तहत किसानों के लिए किए गए ड्रोन प्रदर्शनों ने काफी उत्सुकता पैदा की है। जबकि 'ड्रोन दीदी योजना' के तहत 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे |
विकसित भारत संकल्प यात्रा के हिस्से के रूप में किसानों के लिए किए गए ड्रोन प्रदर्शनों ने काफी उत्सुकता पैदा की है। 'ड्रोन दीदी योजना' के तहत 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे और दो महिला सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं ड्रोन उड़ानों को देखने के लिए आगे आ रही हैं।
फिलहाल , विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सफल अभियान के रूप में आगे बढ़ रही है | यह अभियान अब एक जनता का उत्सव बन गया है | इसका लक्ष्य 25 जनवरी 2024 तक देश के हर जिले से गुजरते हुए 2.55 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों और 3,600 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर करना है। इस अभियान में राज्य सरकारों, जिला अधिकारियों, शहरी स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। साथ ही लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में भी इसकी अहम भूमिका है |
दीपक दुबे


