21/12/23 | 10:17 am

Print

वित्त मंत्री ने विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा से की मुलाकात

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीतारमण और अजय बंगा ने आपसी हित के मुद्दों के अलावा भारत की जी-20 अध्यक्षता के परिणामों, विश्व बैंक के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ इसके जुड़ाव पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय की ओर से एक्स पोस्ट पर जारी एक बयान के मुताबिक विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा ने वित्त मंत्री सीतारमण को बताया कि बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह द्वारा की गई सिफारिशों का अध्ययन करने के लिए एक टास्क फोर्स टीम का गठन किया है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक ने अगले कुछ वर्षों में ध्यान केंद्रित करने के लिए आठ वैश्विक चुनौतियों की पहचान की है, क्योंकि वे कई देशों को प्रभावित करती हैं और उन पर ध्यान देने की जरूरत है।

मंत्रालय के मुताबिक सीतारमण ने इस बैठक में इस बात पर जोर दिया कि विश्व बैंक को जलवायु और विकास रिपोर्ट में देश की प्राथमिकताओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं में वित्त प्लस यानी बजट प्लस तत्वों पर विशेष जोर देने के साथ परियोजनाओं के कार्यान्वयन में एक समन्वित दृष्टिकोण की संभावना तलाशने की जरूरत पर भी जोर दिया।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि विश्व बैंक को जी20 स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह की खंड-1 और खंड-2 में शामिल अनुशंसाओं को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य बहुपक्षीय विकास बैंक ऐसी सुधार पहल के लिए विश्व बैंक की ओर देखते हैं।

RELATED ARTICLES

15 seconds ago | आत्मनिर्भर भारत

शोध से रोजगार तक का सफर: सीएसआईआर की एकीकृत कौशल पहल

सीएसआईआर एकीकृत कौशल पहल, भारत के प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संगठन, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुस...

17 mins ago | BMC Election Counting BJP Alliance Lead

बीएमसी चुनाव: शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन आगे

महाराष्ट्र में शुक्रवार को नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों...

18 mins ago | AtmanirbharBharat

CSIR इंटीग्रेटेड स्किल इनिशिएटिव से विज्ञान आधारित कौशल विकास को मिली नई दिशा

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) द्वारा संचालित CSIR इंटीग्रेटेड स्किल इनिशिएटिव...