04/03/24 | 4:00 pm

Print

विदेशमंत्री एस.जयशंकर ने फ्रांसीसी विदेश महासचिव ऐनी-मैरी डेस्कॉट्स से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर जोर

विदेशमंत्री एस. जयशंकर की आज सोमवार (4 मार्च) को फ्रांस के विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव ऐनी-मैरी डेस्कोट्स के साथ मुलाकात की। बैठक के दौरान एस.जयशंकर ने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।

भारत-फ्रांस ने 1998 में रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया  

विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने भरोसा जताया कि विदेश कार्यालय परामर्श और रणनीतिक अंतरिक्ष डायलॉग जैसी पहलें दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी। विदेशमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर  भारत-फ्रांस संबंधों के बारे में लिखा कि भारत और फ्रांस के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। 1998 में, दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया जो आज भी द्विपक्षीय संबंधों के साथ- साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी निरंतर सहयोग बना हुआ है।

हाल ही 29 फरवरी को मुंबई में फ्रांसीसी महावाणिज्यदूत जीन-मार्क सेरे-चार्लेट ने भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होते संबंधों और भारत-प्रशांत क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण और हितों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि फ्रांस और भारत मिलकर अच्छा काम करें।

पीएम मोदी फ्रांस के मित्र हैं : फ्रांसीसी महावाणिज्यदूत

पीएम मोदी के बारे में सेरे-चार्लेट ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी फ्रांस के मित्र हैं। उन्होंने विभिन्न अवसरों पर इसे साबित किया है। राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ उनके संबंध बहुत मजबूत हैं।”

 फ्रांसीसी कंपनियों में काम करने वाले भारतीयों की संख्या 4 लाख से अधिक 

शिक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों पर सेरे-चार्लेट ने कहा कि फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में वृद्धि पर जोर दिया और अधिक भारतीय छात्रों को फ्रांसीसी शिक्षा की गुणवत्ता का अनुभव लेने की इच्छा जताई उन्होंने बताया कि “फ्रांस में अंग्रेजी में पढ़ाए जाने वाले करीब 1,700 से अधिक पाठ्यक्रमों चलायी जा रही साथ ही उन्होंने यह भी कही कि यहां आकर अध्ययन करने के लिए पूरी तरह से फ्रेंच बोलने की आवश्यकता नहीं है। सेरे-चार्लेट ने बढ़ते आर्थिक सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत में 4 लाख से अधिक भारतीय फ्रांसीसी कंपनियों के लिए काम कर रहे हैं और हर साल निवेश बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

11/03/26 | 10:54 pm

पारंपरिक तमिल पोशाक में तिरुचिरापल्ली पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी बुधवार शाम तिरुचिरापल्ली पहुंचे। इस दौरान वे पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए थे, जिसमें...

11/03/26 | 9:54 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से...