07/11/23 | 12:46 pm

Print

विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन 8 से 10 नवंबर तक जापान का दौरा करेंगे

विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन 8 से 10 नवंबर तक जापान का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह मंत्रियों, व्यापारिक नेताओं, शिक्षाविदों और भारतीय प्रवासियों के साथ बैठकें करेंगे। वे टोक्यो के अलावा क्योटो, हिरोशिमा और ओइता का दौरा करेंगे। रित्सुमीकन एशिया पैसिफिक यूनिवर्सिटी, ओइता में उनका ''भारत और उभरती दुनिया'' विषय पर व्याख्यान देने का कार्यक्रम है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और जापान सहयोग के व्यापक क्षेत्रों को कवर करते हुए एक ''विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी'' साझा करते हैं। विदेश राज्यमंत्री की यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी के और मजबूत होने की उम्मीद है।

भारत और जापान संबंध 

भारत और जापान के बीच मित्रता का एक लंबा इतिहास रहा है, जो आध्यात्मिक समानता के साथ-साथ ठोस सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों में निहित है। दोनों देश एशिया की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के साथ-साथ विश्व शांति और समान विकास को बढ़ावा देने के लिए एक समान इच्छा साझा करते हैं। 

RELATED ARTICLES

15 mins ago | China

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज रविवार को चीन रवाना हो...

1 hour ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...