19/03/24 | 3:34 pm | new indian ambassador | Russia

Print

विनय कुमार रूस में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

आईएफएस विनय कुमार,(1992 बैच) को रूस में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। विनय कुमार जो वर्तमान में म्यांमार में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक विनय कुमार के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

रूस, जहां हाल ही में राष्ट्रपति का चुनाव सम्पन्न हुआ भारत के लिए एक दीर्घकालिक और भरोसेमंद भागीदार रहा है। भारत-रूस संबंधों का विकास भारत की विदेश नीति का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। 2024 के चुनावों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारी जीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में ब्लादिमीर पुतिन को फिर से चुने जाने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच भरोसेमंद और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं।

RELATED ARTICLES

23 mins ago | China

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज रविवार को चीन रवाना हो...

1 hour ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...