प्रतिक्रिया | Tuesday, May 13, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

02/11/23 | 4:02 pm

printer

श्रीलंका में SBI की नई शाखा की शुरुआत, वित्त मंत्री ने  ग्राहकों को वितरित किए पासबुक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी बैंक है। एसबीआई अपना कारोबार दूसरे देशों में बढ़ा रहा है। इसी के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को श्रीलंका के त्रिंकोमाली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले और एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा भी उपस्थित थे।

SBI की शाखा का उद्घाटन
वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रीलंका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान त्रिंकोमाली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शाखा के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही त्रिंकोमाली में आगंतुक पुस्तिका भरने के अलावा नए ग्राहकों को पासबुक वितरित किए।

श्रीलंका का सबसे पुराना बैंक है SBI
एसबीआई अपनी 159 वर्षों की महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ श्रीलंका का सबसे पुराना बैंक है। यह देश और विदेश में अपना कारोबार बढ़ा रहा है। श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान एसबीआई ने भारत सरकार द्वारा श्रीलंका को एक अरब डॉलर की ऋण की सुविधा के सुचारू विस्तार का मार्ग प्रशस्त किया।

SBI डिजिटल प्लेटफॉर्म को दे रहा बढ़ावा
SBI श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कॉरपोरेट्स का समर्थन करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्रीलंका में एसबीआई इन-ब्रांच संचालन के अलावा, एसबीआई श्रीलंका योनो ऐप और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ाना जारी रखता है।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण श्रीलंका की तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वह कोलंबो में भारतीय मूल के तमिलों के श्रीलंका आगमन की द्विशताब्दी स्मृति समारोह में भाग लेंगी। वो भारत-श्रीलंका व्यापार शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी। इस सम्मेलन का विषय है- सम्पर्क वृद्धि: समृद्धि के लिए भागीदारी।

आगंतुकों: 26647096
आखरी अपडेट: 12th May 2025