07/12/23 | 2:21 pm

Print

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा- ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाएं सभी सांसद’

तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाने को कहा। इसी के साथ पीएम मोदी ने सभी सांसदों को केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा है।

चुनावी प्रदर्शन पर की बात

उन्होंने अपने संबोधन में पांच राज्यों में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई और तेलंगाना व मिजोरम में भाजपा का संख्या बल बढ़ा है।

मिचौंग तूफान से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना की व्यक्त 

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में मिचौंग तूफान से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया गई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन राज्यों में जीत के साथ मिजोरम और तेलंगाना में भी भाजपा का संख्या बल बढ़ा है। 

पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा

भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि भाजपा ने तीन राज्यों में जीत हासिल की। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने को कहा

अब सभी सांसद 22 दिसंबर से 25 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लें और केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 11:06 pm | Amit Shah reaction statement

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। खड़गे ने चेन्न...

21/04/26 | 10:30 pm | Bulgaria election results 2026

बुल्गारिया चुनाव में रूमेन रादेव की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

बुल्गारिया के संसदीय चुनाव में रूमेन रादेव की अगुवाई वाली ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ गठबंधन ने...

21/04/26 | 10:15 pm | Kerala explosion news 2026

केरल के त्रिशूर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत प...