13/12/23 | 12:21 pm

Print

संसद भवन पर हमले की 22वीं बरसी आज,पीएम मोदी समेत अन्य गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि

संसद में हुए हमले की आज 22 वीं बरसी है,ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के अन्य शीर्ष नेताओं और मंत्रियों ने बुधवार को पुराने संसद भवन पहुंचकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने शहीदों के परिजनों से की बातचीत 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शहीद जवानों श्रद्धांजलि अर्पित की।

13 दिसंबर 2001 को हुआ था हमला

13 दिसंबर 2001 को,जगदीश, मातबर, कमलेश कुमारी,नानक चंद, दिल्ली पुलिस,सहायक उप-निरीक्षक रामपाल,दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, बिजेंदर सिंह और घनश्याम; सीपीडब्ल्यूडी के माली देशराज ने आतंकवादी हमले के खिलाफ संसद की रक्षा करते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया था।

लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित थे आतंकवादी 

आतंकवादी दो आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंधित थे,13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमला कर दिया जिसमें कुल 9 लोग मारे गए हमले में कम से कम 17 अन्य लोग घायल हुए थे। जिसमें पांच दिल्ली के पांच पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। 

नकली पहचान इस्तेमाल कर तोड़ा सुरक्षा घेरा 

13 दिसंबर, 2001 के हमले में आतंकियों ने अपनी कार पर एक नकली पहचान का इस्तेमाल कर आतंकी संसदीय परिसर के आसपास तैनात सुरक्षा को तोड़ने में कामयाब हो गए। उस समय प्रमुख राजनेताओं सहित 100 से अधिक लोग संसद भवन के अंदर थे। आतंकियों के पास एके47 राइफलें, ग्रेनेड लॉन्चर और पिस्तौलें थीं। कार से बाहर निकलते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति के गार्ड और सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को मार गिराया।