14/12/23 | 9:08 am

Print

संसद में सुरक्षा चूक, गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक मामले पर जांच का आदेश दिया है।

गृह मंत्रालय ने बुधवार देर रात एक्स पर लिखा कि लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर मंत्रालय ने संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना की जांच का आदेश दिया है। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जिसमें अन्य सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञों के सदस्य शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि यह जांच समिति संसद की सुरक्षा में सेंध के कारणों की जांच करेगी, खामियों की पहचान करेगी और आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी। समिति जल्द से जल्द संसद में सुरक्षा में सुधार के सुझावों सहित सिफारिशों के साथ अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। युवक अपने जूते में कुछ स्प्रे छिपाकर लाए थे। जिसे उन्होंने सदन में स्प्रे कर दिया और सदन में पीला धुआं फैल गया था।

RELATED ARTICLES

15/08/26 | 7:53 pm | 80th Independence Day

स्वतंत्रता दिवस 2026: पीएम मोदी ने देश की पूर्ण रणनीतिक आत्मनिर्भरता को एक ‘अनिवार्य राष्ट्रीय प्राथमिकता’ घोषित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश ...

15/08/26 | 7:05 pm | Australia

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। ...