प्रतिक्रिया | Sunday, June 15, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

23/12/23 | 5:34 pm

printer

समुद्री सहयोग पर हिंद महासागर नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन बैंकॉक में हुआ सम्पन्न

हिंद महासागर नौसेना प्रमुखों का 8वां संस्करण 19 से 22 दिसंबर, 2023 तक बैंकॉक में रॉयल थाई नेवी द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 27 सदस्य और पर्यवेक्षक देशों की नौसेनाओं के प्रमुखों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने सम्मेलन में तीन सदस्यीय भारतीय नौसेना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।इस संस्करण में थाईलैंड ने IONS की अध्यक्षता संभाली, सम्मेलन के दौरान दो साल की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।

आईओएनएस समूह में विस्तार

एक उल्लेखनीय विकास में भारत द्वारा तैयार किए गए ध्वज को आधिकारिक IONS ध्वज के रूप में चुना गया। इस दौरान भारत ने अगले चक्र के लिए समुद्री सुरक्षा और मानवीय सहायता और आपदा राहत पर आईओएनएस कार्य समूहों के लिए सह-अध्यक्षता की भूमिका निभाई। सम्मेलन में कोरिया गणराज्य की नौसेना का नवीनतम पर्यवेक्षक के रूप में स्वागत किया गया,जिससे आईओएनएस की कुल ताकत बढ़कर 34 (25 सदस्य और 9 पर्यवेक्षक) हो गई। 

समुद्री सहयोग को बढ़ाना है आईओएनएस का उद्देश्य

इस कॉन्क्लेव के दौरान एडमिरल आर हरि कुमार ने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, ईरान, इटली, मलेशिया, मालदीव, रूस, सऊदी अरब और स्पेन के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ बातचीत कर विभिन्न द्विपक्षीय समुद्री सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। नौसेना प्रमुख ने बैंकॉक में भारतीय नौसेना जहाज कदमट्ट का भी दौरा किया और लंबी दूरी की सफल तैनाती के लिए चालक दल की सराहना की। 2008 में भारतीय नौसेना के द्वारा IONS की परिकल्पना की गई जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना है। 

2008 नई दिल्ली में हुआ था आईओएनएस का उद्घाटन

आईओएनएस उद्घाटन संस्करण 2008 नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें भारत दो वर्षों (2008-2010) के लिए अध्यक्षता की भूमिका निभाई। भारत 2025 के अंत में सीओसी के नौंवे संस्करण दौरान आईओएनएस की अध्यक्षता संभालने के लिए तैयार है।

आगंतुकों: 29871852
आखरी अपडेट: 14th Jun 2025