11/03/24 | 8:37 am

Print

सशक्त नारी-विकसित भारत: पीएम मोदी 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को सौंपेंगे ड्रोन, लखपति दीदी होंगी सम्मानित 

पीएम मोदी सुबह 10 बजे ‘सशक्त नारी-विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) में ‘नमो ड्रोन दीदियों’का कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे। इस दौरान देशभर में 10 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियां एक साथ इस प्रदर्शन में भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान पीएम 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन भी सौंपेंगे। 

लखपति दीदी होंगी सम्मानित 
बता दें कि नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग हैं। इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री ऐसी लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समर्थन से सफलता हासिल की है और अन्य स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को उनके उत्थान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

स्वयं सहायता समूहों को सहायता निधि सौंपेंगे
वहीं पीएम मोदी प्रत्येक जिले में बैंक लिंकेज शिविरों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को रियायती ब्याज दर पर लगभग 8,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित करेंगे। इसके अलावा एसएचजी को लगभग 2,000 करोड़ रुपये की पूंजी सहायता निधि भी सौंपेंगे।

RELATED ARTICLES

18 mins ago | AMIT SHAH

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रथम ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’

राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2025-26 का ‘राजभाष...

1 hour ago | AI infrastructure

डेटा सेंटर से एआई तक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा भारत

भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डेटा सेंटर अब एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन...