28/11/23 | 11:37 am

Print

सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अपडेट: मैन्युअल खुदाई ने पकड़ ली रफ्तार, अलर्ट पर अस्पताल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में उम्मीद की किरण दिखने लगी है। निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के लिए शुरू बचाव अभियान के 17 वें दिन मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

57 मीटर के आसपास मिलेगी सफलता

सीएम ने कहा, “लगभग 52 मीटर काम हो चुका है (पाइप डाला गया है)। उम्मीद है कि 57 मीटर के आसपास सफलता मिलेगी। मेरे सामने एक मीटर पाइप अंदर चला गया, अगर दो मीटर और डाला जाए तो इसमें लगभग 54 मीटर होगा। उसके बाद एक और पाइप का उपयोग किया जाएगा। पहले स्टील गार्डर पाए जाते थे (ड्रिलिंग के दौरान), यह अब कम हो गया है। अभी हमें कंक्रीट अधिक मिल रही है।”

अलर्ट पर अस्पताल

खबरों के मुताबिक मैन्युअल कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। यदि अब बीच में कोई दिक्कत नहीं आई तो महज कुछ घंटों में सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों तक टनल आर-पार हो जाएगी। आज का दिन श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। सोमवार से लगातार जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ श्रमिकों को बाहर निकालने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए तैयार रखा गया है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Cryosphere and Climate Change

पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता

पृथ्वी पर मौजूद बर्फ सिर्फ ठंडे इलाकों की पहचान नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया की जलवायु और महासा...

6 hours ago | Best Home Loan Interest Rates in India 2026

आरबीआई के फैसले से राहत: जून में नहीं बढ़ेगी ईएमआई, जानिए किस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन

अपना घर खरीदना आज भी अधिकांश लोगों का सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बी...