13/11/23 | 4:30 pm

Print

सोने की कीमत में कमजोरी जारी, चांदी में भी आई गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। देश के अलग-अलग हिस्से के सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमत में 300 से 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने की तरह आज चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी 72,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 60,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के अन्य शहरों में सोने के दाम

इन प्रमुख शहरों के अलावा मुंबई में 24 कैरेट सोना 60,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 60,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 60,540 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडीशा के सर्राफा बाजार में भी सोने में गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरू, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 60,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Drone-Based Postal Service India

‘ड्रोन से डाक, अब गांव तक’, डाक विभाग की पहल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

हिमाचल प्रदेश के मंडी-रेहरधार मार्ग पर ड्रोन आधारित डाक और पार्सल सेवा शुरू की गई है, जिससे दुगर...

5 hours ago | Apoorva Srivastava Ambassador

भारतीय बाजार और स्टार्टअप इकोनॉमी ने बढ़ाया आकर्षण, साझेदारी को लेकर उत्साहित है स्लोवाकिया : अपूर्वा श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसक...