23/06/24 | 5:21 pm | Indain air force | Tarang shakti

Print

भारतीय वायु सेना के युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में 12 देश लेंगे भाग, अगस्त के पहले सप्ताह जोधपुर में होगा आयोजित

भारतीय वायु सेना पहली बार बहुपक्षीय हवाई अभ्यास अगस्त के पहले हफ्ते में जोधपुर आयोजित करने जा रही है। ‘तरंग शक्ति’ के नाम से होने वाले इस युद्धाभ्यास में दुनिया की 12 वायु सेनाओं के जांबाज फाइटर बाॅम्बर और स्ट्रैटेजिक लिफ्ट विमान शामिल होंगे।

वायु सेवा के मुताबिक दो चरणों के इस अभ्यास की शुरुआत दक्षिण भारत के एयरबेस से होगी। इसके बाद अगस्त के मध्य से सितंबर के मध्य तक यह अभ्यास जोधपुर में होगा। युद्धाभ्यास में स्पेन और यूएई समेत 12 देशों को बुलाया गया है। क्वाड देश अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा यूरोप की तीन बड़ी वायु सेनाओं ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के फाइटर जेट भी अभ्यास में हिस्सेदारी करेंगे।

अमेरिका के ‘रेड फ्लैग वॉर गेम’ के स्तर का होगा यह युद्धाभ्यास

यह अभ्यास अमेरिका के ‘रेड फ्लैग वॉर गेम’ के स्तर का होगा, जिसमें नाटो देश हिस्सा लेते हैं। रेड फ्लैग वॉर गेम जून, 2023 में हुआ था। इसमें भारत में भी हिस्सेदारी की थी और अपने राफेल लड़ाकू विमान लेकर गया था। इस बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास में रूस शामिल नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 10:07 pm | India Indonesia naval cooperation

आईओएस सागर पहल के तहत जकार्ता पहुंची आईएनएस सुनयना, भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग को मिला बल

भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोलिंग पोत आईएनएस सुनयना 21 अप्रैल 2026 को जकार्ता पहुंचा। यह तैनाती आई...

09/04/26 | 7:59 pm | Future warfare technology drones cyber warfare

मल्टी-डोमेन हो चुके हैं आधुनिक युद्ध, हर स्तर पर तालमेल जरूरी: सेना प्रमुख

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि आधुनिक समय में युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है और...