13/11/25 | 10:20 pm

Print

”फॉर्च्यून वर्ल्ड्स बेस्ट वर्कप्लेस 2025′ के 25 में से 16 वर्कप्लेस भारत में स्थित

वर्कप्लेस कल्चर पर ग्लोबल ऑथोरिटी, ग्रेट प्लेस टू वर्क और फॉर्च्यून मीडिया ने 9 मिलियन से अधिक कर्मचारियों का सर्वे करते हुए इस वर्ष की लिस्ट के लिए 25 विनर्स को चुना है। इसमें फॉर्च्यून वर्ल्ड्स बेस्ट वर्कप्लेस 2025′ के 25 में से 16 वर्कप्लेस भारत में ऑपरेट किए जा रहे हैं। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ देश के बढ़ते ग्लोबल फुटप्रिंट को दिखाता है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत में ग्रेट प्लेस टू वर्क के सीईओ बलबीर सिंह ने कहा, “मान्यता प्राप्त 25 संगठनों में से 16 की मजबूत उपस्थिति भारत में बनी हुई है, जो ग्लोबल वर्कप्लेस कल्चर को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को दिखाता है। फॉर्च्यून वर्ल्ड्स बेस्ट वर्कप्लेस लिस्ट के सभी विनर्स को मैं बधाई देता हूं, जो कई दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।”

इस वर्ष कंपनियों को कर्मचारियों के भरोसे, गौरव और सौहार्द जैसे मेजर्स के साथ लोकल और ग्लोबल मार्केट में दूसरी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता को लेकर उच्च रैंक दी गई। यह रैंकिंग 9 मिलियन कर्मचारियों के सर्वे पर आधारित थी, जिसे 2024 और 2025 में करवाया गया था। यह दुनिया भर में 2.5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के अनुभव को दर्शाता है।

‘फॉर्च्यून वर्ल्ड्स बेस्ट वर्कप्लेस’ लिस्ट के विनर्स दिखाते हैं कि किस प्रकार एक अच्छा कल्चर सीमाओं से परे होता है। जब संगठन विश्वास और फेयरनेस के साथ आगे बढ़ती हैं तो वे एक ऐसा वर्कप्लेस बनाते हैं जहां कर्मचारी वैश्विक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

ग्रेट प्लेस टू वर्क के सीईओ माइकल सी. बुश ने कहा, “9 मिलियन से अधिक लोगों के इस सर्वे में शामिल अधिकतर कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कंपनियां उन पर विश्वास करती हैं और उन्हें एक प्रोफेशनल और व्यक्ति के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इन इकोनॉमिक पावरहाउस ने उन कम्युनिटीज को भी मजबूत किया, जहां वे काम करते हैं और अपने पीछे एक अच्छा वातावरण दूसरों के लिए भी छोड़ जाते हैं।”

IANS

RELATED ARTICLES

20 mins ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

2 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...