प्रतिक्रिया | Tuesday, February 11, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2025 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। इस बार के प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय-‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार समारोह के समापन सत्र के पीबीडी सम्मेलन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 1915 में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की परंपरा 2003 में शुरू हुई।

भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए 9 जनवरी 2003 को प्रथम प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था। आपको बता दें कि 17वां प्रवासी भारतीय दिवस 8 से 10 जनवरी 2023 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया था।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और उनके द्वारा स्थापित संगठनों या संस्थाओं के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है। पुरस्कार भारत और विदेश दोनों जगह उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। भारत के उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मंडल एवं पुरस्कार समिति, जिसमें विदेश मंत्री उपाध्यक्ष के रूप में अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ शामिल थे, उन्होंने नामांकनों की समीक्षा की है।

उल्लेखनीय है वर्ष 2015 से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष में एक बार किया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्देश्य भारत और उसके वैश्विक प्रवासियों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देना है।

आगंतुकों: 17328239
आखरी अपडेट: 11th Feb 2025