24/08/24 | 12:30 pm | 41 killed in Nepal bus accident

Print

नेपाल बस हादसे में 41 की मौत, वायुसेना के विमान से आज महाराष्ट्र लाए जाएंगे 24 भारतीयों के शव

नेपाल में पोखरा से भारतीय पर्यटकों को लेकर काठमांडू लौट रही गोरखपुर की बस के मर्स्यांगदी नदी में गिर जाने से हुए हादसे में 41 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस बस में लगभग 43 भारतीय सवार थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने जानकारी दी है कि इस हादसे में मारे गए 24 लोगों के शव आज शनिवार को महाराष्ट्र वापस लाए जाएंगे।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा है कि नेपाल में बस के नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल की सेना ने कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा है कि हमारे पास सटीक आंकड़ा नहीं है। हम लगातार संपर्क में हैं। बताया गया है कि यात्रियों से भरी बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू लौट रही थी। बस तनहुन जिले के आइना पहारा में राजमार्ग से नदी पर पलट गई। 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को हवाई मार्ग से काठमांडू लाकर त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में हताहत अनेक लोग महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसल गांव के बताए गए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय ने बताया है कि 24 शवों को भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार को महाराष्ट्र लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के कारण भारतीय वायु सेना के विमान की व्यवस्था हो सकी।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

6 hours ago | Annapurna Devi

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में नाइजीरिया गणराज्य की महिला विषयों ...

8 hours ago | economic cooperation

भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार पर वार्ता शुरू, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने मर्क...