सीमा तनाव के बीच थाई पीएम बोले, सेना के कब्जे में हैं लगभग सभी चिन्हित इलाके

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा है कि थाई सेना ने लगभग सभी चिन्हित इलाकों पर नियंत्रण कर लिया है और अब कंबोडिया की सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इन इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि दोबारा कोई झड़प न हो। 

सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए हैं

सुरिन प्रांत में थाई मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में अनुतिन ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि सोमवार को आसियान के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक में थाईलैंड का पक्ष साफ तौर पर रखा जाए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने जोर देकर कहा कि थाईलैंड ने किसी भी समझौते का उल्लंघन नहीं किया है और न ही वह आक्रामक पक्ष है। सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार सीमा झड़पें कम हो रही हैं, लोग घर लौटने लगे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों की संख्या घटाई गई है

उन्होंने यह भी कहा कि थाईलैंड हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करता रहा है और स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने की कोशिश कर रहा है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुए हालिया संघर्ष में अब तक 34 थाई नागरिकों की मौत हो चुकी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुर संत कोंगसिरी ने बताया कि सीमा पर झड़पों की घटनाएं अब धीरे-धीरे कम हो रही है। कुछ इलाकों में लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं और राहत शिविरों की संख्या भी घटाई गई है।

थाई मीडिया: कंबोडियाई सेना की गोलाबारी के बाद सा काओ सीमा में निवासियों को सुरक्षित इलाकों में जाने का नोटिस

थाई मीडिया के अनुसार, रविवार दोपहर कंबोडिया की सेना ने थाईलैंड के सा काओ प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी जारी रखी। इसके बाद अरण्यप्रथेट जिले के अधिकारियों को वहां के निवासियों को सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए एक जरूरी नोटिस जारी करना पड़ा।

रॉयल थाई नौसेना के अनुसार त्रात में अभियान के दौरान मरीन लैंडमाइन से घायल; कंबोडिया पर अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन का आरोप

रॉयल थाई नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को त्रात प्रांत के बान नोंग री इलाके में एक अभियान के दौरान एक मरीन सैनिक लैंडमाइन पर पैर पड़ने से घायल हो गया। प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कंबोडिया की ओर से अब भी लैंडमाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | 1. US Air Traffic Control System Modernization

अमेरिका में एयरलाइन संकट बरकरार, शनिवार को 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द

अमेरिका में शुक्रवार को घंटों तक चले देशव्यापी फ्लाइट ग्राउंड स्टॉप के बाद भी हवाई यातायात साम...

16 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...