19/08/26 | 12:50 pm

Print

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को एक और जीत, तनीषा क्रास्टो-ध्रुव कपिला की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

भारत की तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को नई दिल्ली में जारी BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

क्रास्टो और कपिला ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मकाऊ की लिओंग इओक चोन और एनजी वेंग ची की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-11, 21-11 से हराया।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारत की ओर से पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन-एमआर अर्जुन, महिला एकल में पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा, पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी तथा पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी कोर्ट पर उतरेंगे।

इससे पहले दूसरे दिन लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन को 16-21, 21-8, 21-4 से हराकर पुरुष एकल के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया। वहीं उन्नति हुड्डा ने म्यांमार की थेत ह्तार थुजार को 22-20, 21-16 से हराया।

महिला युगल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अमेरिकी जोड़ी लॉरेन लैम और एलिसन ली को 21-15, 21-12 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। हालांकि काविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को बुल्गारिया की स्टेफनी स्टोएवा और गैब्रिएला स्टोएवा से 7-21, 14-21 से हार मिली।

मिश्रित युगल में अशित सूर्य और अमृता प्रमुथेश ने तुर्किये की एमरे सोनमेज और येसमेन बेक्टास को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 16-21, 30-29, 24-22 से मुकाबला गंवा दिया। रुथविका गड्डे और रोहन कपूर भी कनाडा की क्रिस्टल लाई और जोनाथन लाई से 22-20, 19-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गए।

(इनपुट- ANI)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Asia Cup

विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इतिहास के एक स्वर्णिम अध्याय का मंगलवार को अंत हो गया। टीम को सफलता ...

4 hours ago | 2025 ODI World Cup

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने ...