Print

सेना प्रमुख कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह में हुए शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आज गुरुवार को कारगिल पहुंचे। उनके साथ पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक भी समारोह में शामिल हुए। 26 जुलाई भारत के सैन्य इतिहास में एक गौरवशाली दिन है। कारगिल वह क्षेत्र है, जहां भारत और पाकिस्तानी सेना ने युद्ध किया और पड़ोसी देश के कब्जे से कारगिल द्रास क्षेत्र को आजाद कराया था।

इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ विजय गाथा लिखी। भारत-पाकिस्तान की इस सैन्य जंग को इतिहास में विजय के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है और हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करता है जिन्होंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की।

सेना प्रमुख ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया

इससे पहले सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज चिनार कोर के अग्रिम ठिकानों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कमांडरों और सैनिकों से भी बातचीत की। सीओएएस ने पेशेवरता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सभी रैंकों की सराहना की और उन्हें उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा किया और कमांडरों और सैनिकों से बातचीत की। सेना प्रमुख ने पेशेवरता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सभी रैंकों की सराहना की। सेना प्रमुख ने उन्हें उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के साथ कमांडरों और सैनिकों से बातचीत भी की।

RELATED ARTICLES

07/05/26 | 10:36 am | India Pakistan Air Strike Operation Sindoor

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर बदली सियासी तस्वीर, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बदली प्रोफाइल फोटो

'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रिय...

21/04/26 | 6:38 pm | DRDO tank technology

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा, रक्षा मंत्रालय ने किए बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उ...

13/04/26 | 7:15 pm | Akash BrahMos missile models

मोतिहारी में डीआरडीओ की मेगा प्रदर्शनी, 15-18 अप्रैल तक दिखेंगी रक्षा तकनीकें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 15 से 18 अप्रैल तक मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह ...