टीबी रोगियों के लिए नि-क्षय पोषण योजना के तहत सहायता राशि दोगुनी, ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में योजनाओं के जरिए केंद्र सरकार लगातार मरीजों के इलाज और दवा के खर्च में राहत देने में लगी है। इसी क्रम में अब केंद्र सरकार ने टीबी रोगियों के लिए नि-क्षय पोषण योजना के तहत मासिक पोषण सहायता मौजूदा ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह कर दी है।

टीबी के मरीजों की सहायता राशि दोगुना 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी के मरीजों को दिए जाने वाले मासिक पोषण सहायता की राशि को दोगुना करने का फैसला किया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए दृढ़ और प्रतिबद्ध है ।

 उपचार की अवधि के दौरान अब मिलेगा एक हजार रुपये

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीबी के उपचार में पोषण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे देखते हुए टीबी योद्धाओं को बीमारी के खिलाफ उनकी लड़ाई में मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उपचार की अवधि के दौरान सभी टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत मासिक पोषण सहायता को मौजूदा 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। सभी क्षय रोगियों के लिए पोषण सहायता के रूप में निक्षय पोषण योजना के लिए 1040 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन अनुमोदित किया गया है।

अब टीबी रोगियों के सभी घरेलू संपर्कों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कवर किया जाएगा और समुदाय से सामाजिक सहायता प्राप्त करने के पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक निक्षय पोषण योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 1.13 करोड़ लाभार्थियों को 3,202 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

42 mins ago

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से...

2 hours ago

उत्तरी सीमाओं के गांवों को जोड़ने के लिए रणनीतिक सड़कें, 1,085 किमी लंबी सड़कों से जुड़े 136 दूरस्थ इलाके

राज्यसभा में बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि देश की उत्तरी सीमाओं के गांवों को जोड़ने के लिए रणन...