Your browser does not support Javascript
शेयर बाजार में भारत कोकिंग कोल का धमाका, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को मोटा मुनाफा | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Tuesday, November 10, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. शेयर बाजार में भारत कोकिंग कोल का धमाका, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को मोटा मुनाफा

19/01/26 | 12:21 pm | BCCL Share Market Debut | Bharat Coking Coal IPO Listing | Bharat Coking Coal IPO Subscription | Bharat Coking Coal Share Price | Coal India Subsidiary IPO | PSU IPO 2026 India

Print

शेयर बाजार में भारत कोकिंग कोल का धमाका, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को मोटा मुनाफा

शेयर बाजार में भारत कोकिंग कोल का धमाका, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को मोटा मुनाफा

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के आईपीओ की सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर बीएसई पर 45.21 रुपए पर लिस्ट हुए, जो आईपीओ कीमत 23 रुपए से करीब 96.57 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, एनएसई पर शेयर 45 रुपए पर लिस्ट हुआ, यानी करीब 95.65 प्रतिशत का प्रीमियम देखने को मिला।

कंपनी का 2026 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ तीसरे दिन बंद हुआ, 145 गुना सब्सक्राइब हुआ और सभी श्रेणियों में रिकॉर्ड मांग रही

कंपनी का आईपीओ बोली के तीसरे दिन बंद हुआ और इसे कुल 145 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा मांग बड़े संस्थागत निवेशकों की ओर से देखने को मिली। यह साल 2026 का पहला आईपीओ था, जिसे लॉन्च के पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब कर लिया गया था। यह 2026 का पहला मेन-बोर्ड आईपीओ भी रहा और इसमें सभी तरह के निवेशकों की ओर से रिकॉर्ड तोड़ मांग देखी गई।

भारत कोकिंग कोल आईपीओ में 1.17 लाख करोड़ की बोलियां आईं, 146.87 गुना सब्सक्राइब हुआ और पीएसयू श्रेणी में शीर्ष स्थान पाया

भारत कोकिंग कोल के आईपीओ में कुल 1.17 लाख करोड़ रुपए की बोलियां आईं। इससे यह आईपीओ कुल मिलाकर 146.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह सब्सक्रिप्शन के हिसाब से दूसरा सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला पीएसयू आईपीओ बना, जबकि कुल बोली राशि के मामले में यह तीसरे नंबर पर रहा।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार असाधारण सब्सक्रिप्शन ने निवेशकों के कंपनी और पीएसयू शेयरों में मजबूत भरोसे को स्पष्ट रूप से दर्शाया

शेयर बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि हाल के वर्षों में किसी भी पब्लिक इश्यू में इतनी ज्यादा मांग कम ही देखने को मिली है। इससे निवेशकों का कंपनी और सरकारी कंपनियों (पीएसयू) में निवेश को लेकर भरोसा साफ दिखाई देता है।

1,300 करोड़ का यह ऑफर फॉर सेल आईपीओ था; कोल इंडिया ने 46.57 करोड़ शेयर बेचे, प्राइस बैंड 21-23 रुपए रहा

यह 1,300 करोड़ रुपए का आईपीओ पूरी तरह से “ऑफर फॉर सेल’ था, जिसमें प्रमोटर कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 21 से 23 रुपए के बीच तय किया गया था। आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड हैं।

भारत कोकिंग कोल ने FY25 1,240 करोड़ लाभ कमाया; FY24 1,564, FY23 665, जबकि FY26 H1 124 करोड़ रहा मुनाफा

वित्तीय नतीजों की बात करें तो भारत कोकिंग कोल ने 31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 1,240 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा 1,564 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2023 में 665 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा 124 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 749 करोड़ रुपए था।

भारत कोकिंग कोल की आय FY25 में 13,803 करोड़ रही; FY24 14,246, FY23 12,624, जबकि FY26 H1 में 5,659 करोड़ दर्ज

कंपनी की परिचालन से होने वाली आय वित्त वर्ष 2025 में 13,803 करोड़ रुपए रही। यह वित्त वर्ष 2024 में 14,246 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2023 में 12,624 करोड़ रुपए थी। वहीं, वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5,659 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 6,846 करोड़ रुपए था।

भारत कोकिंग कोल ने मशीनरी उपयोग से उत्पादन बढ़ाया; FY24 में रिकॉर्ड 39.11 मिलियन टन उत्पादन और FY23-25 में 5.8% वार्षिक वृद्धि दर्ज

भारत कोकिंग कोल ने भारी मशीनों के बेहतर इस्तेमाल से अपनी उत्पादन क्षमता को लगातार बढ़ाया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 39.11 मिलियन टन कोकिंग कोल का उत्पादन किया। वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच कंपनी ने कोकिंग कोल उत्पादन में सालाना औसतन 5.80 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारत

18 mins ago | midterm elections

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारत

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को कहा क‍ि मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला है। भारत, अम...

गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए बंद, 11 नवंबर को होंगे बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

59 mins ago | Badrinath

गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए बंद, 11 नवंबर को होंगे बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

संघर्ष को लेकर रूस-यूक्रेन सहित अन्य संबंधित पक्षों के संपर्क में भारत, कल हुई बातचीत में खाद्य गलियारे का मुद्दा शामिल

1 hour ago | Ministry of External Affairs

संघर्ष को लेकर रूस-यूक्रेन सहित अन्य संबंधित पक्षों के संपर्क में भारत, कल हुई बातचीत में खाद्य गलियारे का मुद्दा शामिल

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

12 hours ago

ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

पीएम मोदी ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, शेयर किया श्रीकृष्ण का ये खास श्लोक

12 hours ago

पीएम मोदी ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, शेयर किया श्रीकृष्ण का ये खास श्लोक

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

20 hours ago

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्...

विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भूमिका

21 hours ago

विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भ...

बजट सत्र से पहले ओडिशा के विधायकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, उपराष्ट्रपति करेंगे शुरुआत

22 hours ago

बजट सत्र से पहले ओडिशा के विधायकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, उपराष्ट्रपति करेंगे शुरुआत

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch: Kerala में BJP की  हुंकार | LDF-UDF के खिलाफ सड़कों  पर जनसैलाब | DD News Play video: News Punch: Kerala में BJP की  हुंकार | LDF-UDF के खिलाफ सड़कों  पर जनसैलाब | DD News

09/11/26 | 6:50 pm

News Punch: Kerala में BJP की हुंकार | LDF-UDF के खिलाफ सड़कों पर जनसैलाब | DD News

News Punch LIVE : आखिरकार  झुकी Mann सरकार ! | 22 दिन का  इंतजार खत्म | Bhagwant Mann Play video: News Punch LIVE : आखिरकार  झुकी Mann सरकार ! | 22 दिन का  इंतजार खत्म | Bhagwant Mann

09/11/26 | 6:39 pm

News Punch LIVE : आखिरकार झुकी Mann सरकार ! | 22 दिन का इंतजार खत्म | Bhagwant Mann

Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News Play video: Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News

07/11/26 | 3:12 pm

Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News

Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics Play video: Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics

07/11/26 | 2:50 pm

Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 10th Nov 2026
ऊपर वापस