17/08/26 | 10:04 am

Print

बिहार के मुख्यमंत्री ने लखीसराय हादसे पर दुख जताया, कम से कम 6 लोगों की मौत और कई घायल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बिहार के लखीसराय जिले के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया है। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “लखीसराय के अशोक धाम में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घायलों को उचित और तुरंत इलाज मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा, “घायलों के उचित और जल्द इलाज के लिए प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की शक्ति प्रदान करें।”

सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) शिवम कुमार ने कहा, “सोमवार सुबह लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़ में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।”

यह घटना सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुई।

(Input-PTI)