भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में करेंगे चुनाव प्रचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार शाह आज सबसे पहले चुनाव प्रचार की शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगे। वो दोपहर 12 बजे लखीमपुर के जीआईसी (गवर्नमेंट इंटर कालेज) मैदान में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह हरदोई पहुंचेंगे। यहां के सीएसएन पीजी कालेज ग्राउंड में दोपहर डेढ़ बजे उनकी जनसभा होगी।

हरदोई में जनसभा के बाद कन्नौज पहुंचेंगे। कन्नौज के तिर्वा में शाह दोपहर पौने तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा डीएन इंटर कालेज हॉस्टल ग्राउंड में होनी है। यहां से शाह सीधे महाराष्ट्र पहुंचेंगे। महाराष्ट्र के जालना में उनकी जनसभा शाम छह बजे होगी।

 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...