19/01/26 | 6:07 pm

Print

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन: पार्टी ने जारी की ‘संगठन पर्व-2024’ की ऐतिहासिक प्रगति रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा यह पूरी प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक अभियान ‘संगठन पर्व-2024’ के तहत करा रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने चुनाव कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है, जिसको लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस दौरान भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का उत्सव है। जहां अन्य दल परिवार-केंद्रित राजनीति तक सीमित रहे हैं, वहीं भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पारदर्शी, सहभागी और लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेतृत्व का चयन करती है।

जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन और अब तक चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्षों की परंपरा इस सच्चाई का जीवंत प्रमाण है कि भाजपा में बड़े पद और बड़ी जिम्मेदारियां किसी परिवार से नहीं, बल्कि परिश्रम, समर्पण, जनसेवा और देशसेवा के आधार पर तय होती हैं।

संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी में संविधानसम्मत, पारदर्शी और लोकतांत्रिक संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया निरंतर आगे बढ़ रही है। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक, संगठन को सशक्त करने का यह अभियान निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। अब तक की प्रगति इस प्रकार है-

बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियों की बात करें तो कुल 10,70,462 बूथों में से 7,88,197 बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन पूर्ण हो चुका है। साथ ही 89,47,845 बूथ समिति सदस्य (1+11) गठित किए गए हैं। इस स्तर पर 74 प्रतिशत प्रगति हासिल हुई है। मंडल अध्यक्ष के क्रम में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 45 वर्ष से कम आयु की पात्रता तय की गई। कुल 17,743 मंडलों में से 16,469 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन पूर्ण हुआ है, जो 93 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है। जिला अध्यक्ष के लिए कुल 1,036 जिलों में से 978 जिलों में जिला अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो चुका है। इस स्तर पर 94 प्रतिशत प्रगति प्राप्त हुई है।

प्रदेश परिषद सदस्य को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक तथा दो विधानसभा क्षेत्रों के समूह से एक प्रदेश परिषद सदस्य का निर्वाचन किया गया। निर्धारित 6,384 में से 4,932 प्रदेश परिषद सदस्यों का निर्वाचन पूर्ण हुआ है, यानी 80 प्रतिशत प्रगति। प्रदेश अध्यक्ष की बात की जाए तो कुल 37 संगठनात्मक प्रदेशों में से 30 प्रदेशों में संगठनात्मक निर्वाचन पूर्ण किया जा चुका है, जिससे 81 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से एक तथा दो लोकसभा क्षेत्रों के समूह से एक राष्ट्रीय परिषद सदस्य का निर्वाचन किया गया। निर्धारित 815 में से 741 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का निर्वाचन पूर्ण हुआ है। यह 92 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है।

निर्वाचक मंडल का गठन के लिए पार्टी संविधान के अनुसार निर्वाचक मंडल का गठन किया गया है। इसमें संसदीय दल से 35 मनोनीत सदस्य, 741 निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद सदस्य तथा 4,932 निर्वाचित प्रदेश परिषद सदस्य शामिल हैं। इस प्रकार निर्वाचक मंडल की कुल संख्या 5,708 हो गई है।यह पूरी प्रक्रिया भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासित कार्यसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की दिशा में यह एक सशक्त, पारदर्शी और ऐतिहासिक कदम है।

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

4 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...