बिजनेस लीडर्स ने भारत-ईयू एफटीए को बताया गेम चेंजर

भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुई ट्रेड डील को उद्योग जगत ने एक ऐतिहासिक क्षण बताया है। बिजनेस लीडर्स का कहना है कि इस समझौते से एक बड़ा संयुक्त बाजार तैयार होगा, जिससे भारत और यूरोप-दोनों क्षेत्रों की अर्थव्यवस्थाओं को व्यापक लाभ मिलेगा।

लंबी बातचीत के बाद ऐतिहासिक समझौता

इंडो-ईयू बिजनेस फोरम के साइडलाइन पर बातचीत करते हुए हैफेले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी फ्रैंक श्लोडर ने कहा कि भारत और ईयू के बीच लंबे समय तक चली बातचीत के बाद ट्रेड डील का पूरा होना अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह समझौता ऐसे समय में हुआ है, जब नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में उथल-पुथल देखी जा रही है। व्यापार जगत का उद्देश्य इस डील का अधिकतम लाभ उठाना है।

आयात-निर्यात होगा आसान, खुलेंगे नए अवसर

आर्टसाना इंडिया-चिक्को के सीईओ राजोश वोहरा ने इसे बेहद सकारात्मक करार देते हुए कहा कि एक इटालियन कंपनी होने के नाते वे मानते हैं कि इस समझौते से आयात और निर्यात की प्रक्रियाएं काफी आसान होंगी। इससे व्यवसायों के लिए नए अवसर खुलेंगे और दोनों पक्षों को फायदा होगा।

सहयोग बढ़ेगा, टेक्नोलॉजी और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

डेकी इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एमडी विनोद शर्मा ने कहा कि उनकी कंपनी पिछले 40 वर्षों से भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्माण कर रही है। उनके मुताबिक यह ट्रेड डील दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करेगी। भारत के लिए यूरोप न केवल एक बड़ा बाजार है, बल्कि वहां से उन्नत तकनीक और निवेश के नए अवसर भी मिलेंगे।

ट्रेड, टैलेंट और आईपी में सहयोग आसान

एल्सेवियर के चेयरमैन वाईएस ची ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हुआ यह समझौता व्यापार के लिहाज से बेहद उपयोगी है। इससे ट्रेड, टैलेंट और बौद्धिक संपदा (आईपी) के क्षेत्र में सहयोग आसान होगा। इसका लाभ न सिर्फ भारत और यूरोप को, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा।

भारत की स्किल और यूरोप की टेक्नोलॉजी का संगम

बातचीत में बिजनेस यूरोप के प्रेसिडेंट फ्रेडरिक पर्सन ने कहा कि भारत-ईयू ट्रेड डील ऐसे समय में हुई है, जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्र मिलकर दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक हैं। यह समझौता भारत की स्किल और यूरोप की टेक्नोलॉजी को जोड़ने में मदद करेगा, जिससे नियम-आधारित व्यवस्था के तहत दोनों पक्षों को समान रूप से लाभ होगा। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

16 mins ago | Goa

फिल्म ‘फादरलैंड’ को 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म के रूप में चुना गया

पोलैंड के मशहूर फिल्म निर्माता पावेल पावलिकोव्स्की की फिल्म 'फादरलैंड' (ओज्किज़ना) को 57वें भारत...

36 mins ago | Film Bazaar

वेव्स फिल्म बाजार का 20वां संस्करण 20 से 24 नवंबर तक गोवा के ‘ताज सिदादे दे गोवा होराइजन’ में आयोजित किया जाएगा

वेव्स फिल्म बाजार का 20वां संस्करण 20 से 24 नवंबर, 2026 तक गोवा के ‘ताज सिदादे दे गोवा होराइजन’ में आयोज...