Print

कृषि एवं किसानों के लिए कैबिनेट ने 13,966 करोड़ की 7 योजनाओं को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज सोमवार को सात योजनाओं को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने किसानों के जीवन और आजीविका में सुधार के लिए 13,966 करोड़ की मंजूरी दी है।

केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में बताया कि कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों का जीवन बेहतर करने के लिए सरकार ने आज सात बड़े फैसले लिए हैं।

इसके तहत 2817 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन, 3979 करोड़ से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए फसल विज्ञान, 2291 करोड़ से प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान को सुदृढ़ बनाना, 1702 करोड़ से सतत पशुधन स्वास्थ्य एवं उत्पादन, 860 रुपये के कुल परिव्यय के साथ बागवानी का सतत विकास, 1,202 करोड़ रुपये से कृषि विज्ञान केंद्र का सुदृढ़ीकरण और 1,115 करोड़ रुपये के लागत के साथ प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसे सात कार्यक्रम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

13/05/26 | 4:36 pm | Cabinet Committee

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने म...

05/05/26 | 9:00 pm | Prime Minister Narendra Modi

केंद्र सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 365 रुपए प्रति क्विंटल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति न...