Your browser does not support Javascript
केंद्र सरकार का फैसला: ईपीएफ जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Friday, September 04, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • ब्रिक्स इंडिया 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. केंद्र सरकार का फैसला: ईपीएफ जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा

18/06/26 | 4:35 pm | EPF Interest Credit Update | EPF Interest Rate 2025-26 | EPFO 3.0 Digital Reforms | EPFO Interest Rate 8.25% | EPFO Latest News | EPFO UPI Withdrawal Facility | PF Account Interest Credit | Provident Fund Interest Rate 2025

Print

केंद्र सरकार का फैसला: ईपीएफ जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा

केंद्र सरकार का फैसला: ईपीएफ जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा

केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 7 करोड़ से अधिक अंशधारकों को लाभ मिलेगा। मंजूर ब्याज दर के अनुसार ईपीएफ खातों में ब्याज जोड़ा जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति बचत को और मजबूती मिलेगी।

रिपोर्टों के अनुसार, ईपीएफओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) द्वारा प्रस्तावित 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को वित्त मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद ईपीएफ खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक सदस्यों के खातों में ब्याज राशि क्रेडिट हो सकती है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 2 मार्च 2026 को आयोजित सीबीटी की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार रखने का निर्णय लिया गया था। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब ईपीएफओ ने अपने सदस्यों के लिए ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

सीबीटी के निर्णय के बाद प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, क्योंकि ईपीएफ जमा पर सरकार की गारंटी होती है। अब मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के साथ ही ईपीएफओ सदस्यों के खातों में ब्याज जमा करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर सकता है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब ईपीएफओ अपने प्रस्तावित ‘ईपीएफओ 3.0’ प्लेटफॉर्म के तहत व्यापक डिजिटल सुधारों को लागू करने की तैयारी में जुटा है। इन सुधारों का उद्देश्य सेवाओं को अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है।

रिपोर्टों के मुताबिक, ईपीएफओ जल्द ही ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत सदस्य यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ऐप्स और ईपीएफ से जुड़े एटीएम नेटवर्क के माध्यम से अपने भविष्य निधि खाते से धनराशि निकाल सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के सहयोग से विकसित की जा रही इस व्यवस्था की परीक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसके शीघ्र लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। इसके संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत सदस्य यूपीआई-सक्षम प्लेटफॉर्म और एटीएम सुविधा का उपयोग कर अपने ईपीएफ बैलेंस का 75 प्रतिशत तक हिस्सा सीधे बैंक खाते में तत्काल ट्रांसफर कर सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से कागजी कार्यवाही और दावों के निपटान में लगने वाला समय काफी कम होगा। साथ ही, पीएफ निकासी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुविधा का स्तर भी बेहतर होगा।(इनपुट- आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

1 hour ago

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
LIVE Do Took: नए CEO को कमान…यूपी में घमासान ! | Ram Mandir CEO | UP Politics | Jitendra Mishra Play video: LIVE Do Took: नए CEO को कमान…यूपी में घमासान ! | Ram Mandir CEO | UP Politics | Jitendra Mishra

03/09/26 | 12:45 pm

LIVE Do Took: नए CEO को कमान…यूपी में घमासान ! | Ram Mandir CEO | UP Politics | Jitendra Mishra

LIVE Poora Sach: GDP में उछाल तेज़ी की सुनामी | Indian Economy | Indian GDP | Prakhar Shrivastava Play video: LIVE Poora Sach: GDP में उछाल तेज़ी की सुनामी | Indian Economy | Indian GDP | Prakhar Shrivastava

02/09/26 | 1:05 pm

LIVE Poora Sach: GDP में उछाल तेज़ी की सुनामी | Indian Economy | Indian GDP | Prakhar Shrivastava

LIVE Do Took: ‘परदे में रहने दो’ मुफ्ती की ये कैसी सोच? | Aboobacker Musliyar | Prakhar Shrivastava Play video: LIVE Do Took: ‘परदे में रहने दो’ मुफ्ती की ये कैसी सोच? | Aboobacker Musliyar | Prakhar Shrivastava

02/09/26 | 12:36 pm

LIVE Do Took: ‘परदे में रहने दो’ मुफ्ती की ये कैसी सोच? | Aboobacker Musliyar | Prakhar Shrivastava

Good News | बाग प्रिंट में महिलाओं की नई उड़ान! भोजवी प्रिंट से कपड़ों पर जीवंत हुआ इतिहास Play video: Good News | बाग प्रिंट में महिलाओं की नई उड़ान! भोजवी प्रिंट से कपड़ों पर जीवंत हुआ इतिहास

01/09/26 | 4:06 pm

Good News | बाग प्रिंट में महिलाओं की नई उड़ान! भोजवी प्रिंट से कपड़ों पर जीवंत हुआ इतिहास

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 5th Sep 2026
ऊपर वापस