20/06/24 | 4:46 pm | rice export

Print

केंद्र ने मलावी और जिम्बाब्वे को 2 हजार मीट्रिक टन चावल के निर्यात की दी अनुमति

केंद्र सरकार ने दो अफ्रीकी देशों मलावी और जिम्बाब्वे को 2 हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल के निर्यात की अनुमति दी है। अधिसूचना के मुताबिक इन दोनों देशों को एक-एक हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल के निर्यात की अनुमति दी गई है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने जारी एक अधिसूचना बताया कि मलावी और जिम्बाब्वे को 2 हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की मंजूरी दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक निर्यात को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से अनुमति दी गई है। इसके तहत इन दोनों देशों को एक-एक हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल निर्यात की जाएगी।

पिछले साल गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगा था प्रतिबंध

उल्लेखनीय है कि घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए 20 जुलाई, 2023 से गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन अनुरोध पर कुछ देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने निर्यात की मंजूरी दे दी। इससे पहले भारत सरकार ने नेपाल, कैमरून, कोट डी आइवर, गिनी, मलेशिया, फिलीपींस और सेशेल्स जैसे देशों को ऐसे निर्यात की अनुमति दी है।

RELATED ARTICLES

18 mins ago | Assam

असम के मुख्यमंत्री बिस्वा ने जिला आयुक्तों को औपनिवेशिक मानसिकता छोड़ने का निर्देश दिया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जिला आयुक्तों (District Commissioners) को निर्देश दिया है कि वे औपनिव...

32 mins ago | AI cooperation

साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी होगी और मजबूत

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और मजबूत सप्लाई चेन के क्षेत्र में द्...