प्रतिक्रिया | Friday, July 11, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

21/06/24 | 8:33 pm

printer

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जून को समाप्त सप्ताह में 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि इस दौरान मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.09 अरब डॉलर घटकर 574.24 अरब डॉलर रही।

आरबीआई के मुताबिक 14 जून को समाप्त हफ्ते के दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.01 अरब डॉलर घटकर 55.97 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.11 अरब डॉलर रहा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 24.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.58 अरब डॉलर हो गई है।

उल्लेखनीय है कि 7 जून, 2024 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.30 अरब डॉलर उछलकर 655.82 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 32641125
आखरी अपडेट: 11th Jul 2025