12/07/24 | 8:58 pm

Print

नई ऊंचाई पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 657.16 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जुलाई को समाप्त हफ्ते में 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मु्द्रा भंडार 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि पांच जुलाई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 577.11 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 90.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 57.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी इस अवधि में 2.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.04 अरब डॉलर हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा 40 लाख डॉलर बढ़कर 4.58 अरब डॉलर हो गया है। इस वर्ष सात जून को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 655.82 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

9 mins ago | Admiral Krishna Swaminathan

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन 10 से 13 अगस्त 2026 तक मॉरीशस की चार दिवसीय आधिकारिक या...

13 mins ago | AI in Agriculture

कृषि से स्वास्थ्य तक, भारत में AI के फायदे दिखे: विश्व बैंक

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) भारत में किसानों की आय और फसल प्रबंधन से लेकर टीबी की जांच और कृषि संबंधी...