16/09/26 | 1:36 am

Print

दूरदर्शन ने मनाया अपना 67वां स्थापना दिवस, भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश का हिस्सा

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के टेलीविजन प्रभाग, दूरदर्शन ने मंगलवार को संगीत, नृत्य और मनोरंजन कार्यक्रमों के साथ अपना 67वां स्थापना दिवस मनाया। मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन भवन में आयोजित इस समारोह की थीम ‘दूरदर्शन – कल भी अपना, आज भी अपना’ थी। यह कार्यक्रम प्रसारक की छह दशकों से ज्यादा लंबी यात्रा और दर्शकों की कई पीढ़ियों के साथ उसके जुड़ाव का प्रतीक था।
इस कार्यक्रम में गायिका ज्योति नूरां ने प्रस्तुति दी, जबकि शिखा खरे और उनके समूह ने ‘रिदम विदाउट बॉर्डर्स’ नाम से एक फ्यूजन नृत्य प्रस्तुति पेश की।

इस कार्यक्रम में दूरदर्शन के आने वाले धारावाहिक ‘संस्कार’ और ‘सुराग 2.0’ के साथ-साथ कुछ पुराने लोकप्रिय शो से जुड़ी हस्तियों के साथ बातचीत भी शामिल थी। इनमें के.सी. बोकाडिया, महेश ठाकुर, अमन वर्मा, दर्शन जरीवाला, पंकज बेरी, सुदेश बेरी, साई केतन राव, जिज्ञासा सिंह और रेहान शाहरुख मिर्जाबेग शामिल थे।

नमिता सचदेवा और अभिनेता-हास्य कलाकार अली असगर ने कार्यक्रम की मेजबानी की। प्रसार भारती ने कहा कि दूरदर्शन छह दशकों से ज़्यादा समय से भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश का हिस्सा रहा है और जन-सेवा के अपने मकसद को बनाए रखते हुए नए मंच और प्रौद्योगिकी के हिसाब से खुद को ढालता रहा है। दूरदर्शन ने 15 सितंबर, 1959 को दिल्ली में प्रायोगिक टेलीविजन प्रसारण शुरू किया था।

RELATED ARTICLES

39 mins ago

पीएम मोदी ने नेतृत्व के 25 साल पूरे होने पर मिली अंतरराष्ट्रीय शुभकामनाओं का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर विश्व नेताओं...

2 hours ago

पीएम मोदी आपने 25 साल में चुनौतियों का किया बखूबी सामना, भारत के प्रति आपके समर्पण को सलाम: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर दक्षिण कोरिया के राष...