04/06/24 | 9:05 am

Print

Election 2024: UP की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में ये दिग्गज चल रहे आगे

 

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, फैजाबाद से लल्लू सिंह और गाजियाबाद से अतुल गर्ग आगे चल रहे हैं।

मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम  निरंतर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

गौरतलब हो कि देश के सबसे हाई प्रोफाइल वाराणसी संसदीय सीट के लिए कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडिया गठबंधन के अजय राय के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव में कुल 56.35 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें शहर उत्तरी 54.55, शहर दक्षिणी 57.07, कैंट 51.47, सेवापुरी 60.93, रोहनिया में 58.77 फीसदी मतदान हुआ।