16/04/24 | 4:55 pm | ipl 2024 | KKR vs RR

Print

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 31वां मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। गौरतलब है कि कोलकाता का यह छठा और राजस्थान का सातवां मैच होगा। इस सीजन में कोलकाता 5 मैचों में से 4 जीत के बाद 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि राजस्थान 6 में से 5 जीत के बाद 10 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है।

दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर

कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL में अब तक 28 मैच खेले गए। 14 मैचों में कोलकाता को और 13 में राजस्थान को जीत मिली। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। कोलकाता में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले खेले गए। 6 में कोलकाता और 3 में राजस्थान को जीत मिली। एक मैच नो रिजल्ट रहा।

कोलकाता के फिल सॉल्ट टीम के टॉप स्कोरर

इस सीजन कोलकाता की शुरुआत शानदार रही। टीम ने अपने पहले तीनों मैच जीते। पहले मैच में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद, दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और तीसरे में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। चौथे मैच में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार मिली। टीम ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को होमग्राउंड पर हराया। विकेटकीपर-बैटर फिल सॉल्ट टीम के टॉप रन स्कोरर हैं, उन्होंने 191 रन बनाए हैं। सुनील नरेन दूसरे टॉप स्कोरर हैं। वैभव अरोड़ा केवल तीन मैच खेलकर 6 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर हैं।

रियान पराग टीम के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

राजस्थान की टीम इस सीजन कमाल के फॉर्म में है। टीम ने लगातार चार मुकाबले जीते। पहले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स, दूसरे में दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे में मुंबई इंडियंस और चौथे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया। टीम को पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस ने तीन विकेट से हरा दिया। हालांकि राजस्थान ने वापसी की और छठे मैच में पंजाब किंग्स को हरा दिया।

मिडिल ऑर्डर बैटर रियान पराग टीम के टॉप और सीजन के दूसरे टॉप स्कोरर हैं। पराग ने 6 मैच में 284 रन बनाए हैं। युजवेंद्र चहल टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं, उन्होंने 6 मैच में 11 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। हालांकि मैच के आखिर तक स्पिनर्स भी एक्शन में आ जाते हैं। इस स्टेडियम में अब तक 88 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 36 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 52 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/4 है, जो चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले साल कोलकाता के खिलाफ बनाया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचैल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा। इम्पैक्ट प्लेयर : रिंकू सिंह।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर & कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, तनुष कोटियन/रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, कुलदीप सेन और आवेश खान। इम्पैक्ट प्लेयर : नवदीप सैनी।

RELATED ARTICLES

12/10/26 | 3:37 pm | Agra Cricketer

From Agra’s Lanes to World Cup Glory: Deepti Sharma’s Inspiring Story of Passion

It was a chilly December morning. A thin veil of fog hung over Agra’s streets, and the sunlight had yet to fully break through. The Tejaswini team had already set out in search of the first story for its second season. After a memorable inaugural s...

12/10/26 | 8:27 am | 3rd T20I

3rd T20I: Abhishek Sharma, Arshdeep Singh Shine as India Beat West Indies by 14 Runs, Take 2-1 Series Lead

Abhishek Sharma's explosive 69 off 30 balls and Arshdeep Singh's three-wicket haul helped India register a 14-run victory over the West Indies in the third T20I at the Holkar Stadium on Sunday, giving the hosts a 2-1 lead in the five-match series. B...

07/10/26 | 12:10 pm | Men's 2027 World Cup ticket

Men’s 2027 World Cup ticket demand tops 1 million applications

Applications for more than 1.1 million tickets were submitted during the opening weekend of ballot registrations for the Men's Cricket World Cup 2027, organisers said on Tuesday. More than 320,000 fans have registered for the ticket ballot, which re...