Print

पश्चिम बंगाल के बीरभूम की कोयला खदान में विस्फोट, पांच मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के खयाराशोल ब्लॉक के अंतर्गत लोकपुर थाना क्षेत्र के भादुलिया गांव में सोमवार को एक कोयला खदान में भीषण हादसा हाे गया। गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (जीएमपीएल) कोयला खदान में हुए विस्फोट से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे काे देखते हुए मरने वाले मजदूराें की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद खदान में मौजूद अधिकारी और ऊपरी प्रबंधन के कर्मचारी मौके से फरार हो गए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के कारण मृतक मजदूरों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए हैं। इस घटना में घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है और बाकी बचे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

घटना सोमवार सुबह की है जब मजदूर कोयला निकालने के काम में लगे हुए थे। शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कोयला निकालने के दौरान विस्फोटक का असावधानी से इस्तेमाल इस दुर्घटना का मूल कारण बना।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को बीरभूम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत कार्य तेज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

4 hours ago | India and Kenya

India and Kenya discuss partnerships, investments in various sectors

Indian High Commissioner to Kenya and Governor of Uasin Gishu County on Friday discussed opportunities for cooperation during the former's visit to Eldoret “High Commissioner called on the Hon’ble Governor of Uasin Gishu County, Jonathan Bii Che...

4 hours ago | Additional Secretary

State-specific roadmaps needed for achieving leprosy-free India: Health Ministry

Stressing the need for state-specific roadmaps to achieve a leprosy-free India, Additional Secretary, Health and Family Welfare, Aradhana Patnaik, said on Friday that intensified, targeted interventions are needed to completely interrupt transmission...

4 hours ago | Shri Amarnath Ji Yatra 2026

HM Amit Shah Reviews Security Preparations for Shri Amarnath Ji Yatra 2026

Union Home Minister and Minister of Cooperation Amit Shah chaired a security review meeting in New Delhi on Friday to assess preparations for the Shri Amarnath Ji Yatra 2026, scheduled to be held from July 3 to August 28. The meeting was attended by...