06/04/24 | 6:48 pm | RCB vs RR

Print

IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 19वां मुकाबला आज

राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज इस सीजन का 19वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

जयपुर में पिछले साल जब दोनों टीमें भिड़ी थीं तो होम ग्राउंड पर राजस्थान की टीम 59 रन पर ऑलआउट हो गई थी। गौरतलब है कि राजस्थान ने इस सीजन में तीनों मैच जीते हैं वहीं बेंगलुरु को 4 में से 3 मुकाबलों में हार मिली है।

राजस्थान और बेंगलुरु के बीच IPL में 30 मैच खेले गए। 12 में राजस्थान और 15 में बेंगलुरु को जीत मिली। दोनों के बीच 3 मैच बेनतीजा भी रहे। जयपुर में दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए, दोनों को 4-4 में जीत मिलीं।

पिछले साल जब दोनों टीमों के बीच जयपुर में लीग 59वां मैच खेला गया था। RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए थे। जबाब में राजस्थान की पूरी टीम 59 रन ही ऑलआउट हो गई थी।

पराग सीजन के दूसरे टॉप स्कोरर

राजस्थान ने सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर की थी। दूसरे मुकाबले में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन और तीसरे मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से मात दी।

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रियान पराग इस सीजन में राजस्थान टीम के टॉप और आईपीएल के दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उनसे आगे विराट कोहली (203 रन) हैं। पराग ने 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। दिल्ली के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके हैं

विराट कोहली इस सीजन IPL के टॉप स्कोरर

बेंगलुरु का इस सीजन में खराब फॉर्म जारी है। टीम चार में से केवल एक मैच ही जीत सकी है। RCB को पहले मैच में चेन्नई ने हराया। दूसरे मैच में बेंगलुरु ने पंजाब को हराया। टीम को तीसरे मैच में कोलकाता और चौथे मैच में लखनऊ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 203 रन बनाए हैं।

पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटर्स और बॉलर्स दोनों के लिए मददगार साबित होती है। मैच के शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

इस स्टेडियम में अब तक IPL के 54 मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 20 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 34 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर & कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर और आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयर : शुभम दुबे, संदीप शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज ।
इम्पैक्ट प्लेयर : महिपाल लोमरोर।

RELATED ARTICLES

30/10/26 | 4:47 pm | Cricket

4th T20I: Glenn Phillips fireworks secure New Zealand’s consolation win against India

New Zealand's Glenn Phillips lashed an incendiary 107 to secure a comprehensive 87-run consolation win over India in the fourth Twenty20 International on Friday. Having lost the first three games of the five-match series, New Zealand piled up 259-7 ...

30/10/26 | 3:26 pm | Arshdeep Singh becomes first Indian bowler

Arshdeep Singh becomes first Indian bowler to claim 150 T20I wickets

India pacer Arshdeep Singh created history on Friday by becoming the first Indian bowler to claim 150 wickets in T20 Internationals, achieving the milestone during the fourth T20I against New Zealand at Eden Park in Auckland. The left-arm fast bowle...

30/10/26 | 1:20 pm | Board of Control for Cricket in India (BCCI)

Injured Prasidh Krishna ruled out of ODI series against New Zealand

India fast bowler Prasidh Krishna has been ruled out of the five-match ODI series against New Zealand as he continues to recover from a hamstring injury, the Board of Control for Cricket in India (BCCI) confirmed on Friday. The right-arm pacer, whos...