16/07/24 | 5:40 pm | S jaishankar Mauritius visit

Print

विदेश मंत्री ने मॉरीशस की प्रगति और समृद्धि में भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को मॉरीशस की प्रगति और समृद्धि के लिए निरंतर समर्थन जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। बता दें कि विदेश मंत्री वर्तमान में मॉरीशस के दौरे पर हैं। आज उन्होंने पोर्ट लुईस में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की।

इस दौरान प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने भारत और मॉरीशस की विशेष और स्थायी साझेदारी की समीक्षा के साथ इसे व्यापक बनाने की सराहना की। साथ ही निरंतर सहयोग के लिए आशा व्यक्त की। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल की शुरुआत में वे मॉरीशस की यात्रा पर हैं। यह भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों की ताकत और गहराई को दर्शाता है।

भारतीय मूल की सांतवीं पीढ़ी के दो व्यक्तियों को ओसीआई कार्ड

जयशंकर ने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इसमें विकास साझेदारी, रक्षा और समुद्री निगम, आर्थिक और व्यापार संबंध और लोगों से लोगों के बीच संबंध शामिल हैं। कार्यक्रम में भारतीय मूल की सांतवीं पीढ़ी के दो व्यक्तियों को ओसीआई कार्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस का दौरा किया था। इस दौरान ओसीआई संबंधित घोषणा की गई थी।

इस कार्यक्रम में भारत द्वारा वित्त पोषित 12 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा शिक्षा, संस्कृति, आप्रवासन अभिलेखागार के डिजिटलीकरण , अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। विदेश मंत्री ने कहा कि केवल एक वर्ष की अवधि में ऐसी 96 सामुदायिक परियोजनाओं में से 37 चालू हो गई हैं। अगले दो महीनों में रोड्रिग्स और अगालेगा में आठ और परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उन्हें कल ग्रैंड बोइस में भारतीय अनुदान सहायता से निर्मित मेडिक्लिनिक का उद्घाटन करने में प्रधानमंत्री के साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। वे मोका में एक अन्य भारतीय सहायता प्राप्त परियोजना, सिविल सर्विस कॉलेज का भी दौरा करेंगे जिसका जल्द ही उद्घाटन होगा।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

3 hours ago | Annapurna Devi

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में नाइजीरिया गणराज्य की महिला विषयों ...

5 hours ago | economic cooperation

भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार पर वार्ता शुरू, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने मर्क...