15/12/25 | 1:03 pm

Print

सिडनी आतंकी हमले को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से की बात

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से बात की और सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर भारत की तरफ से संवेदना जताई। इस हमले में 15 बेगुनाह लोग मारे गए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से बात की। बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले पर अपनी गहरी संवेदनाएं जताईं और अपना पूरा समर्थन दिया।”

इससे पहले रविवार को उन्होंने लिखा था कि ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव पर हुए आतंकी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

वहीं भारत के पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर भयावह आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले में यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया। भारत की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखता और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।”

पुलिस के मुताबिक, यहूदियों पर हमला करने वाले शूटरों का कनेक्शन पाकिस्तान से है। एक शूटर साजिद को ढेर कर दिया गया। न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर माल लैन्यन ने इस बात की पुष्टि की है कि हमले के दौरान शूटरों में से एक, साजिद अकरम (50) को पुलिस ने गोली मार दी। वहीं दूसरा शूटर और साजिद का बेटा नवीद अकरम (24) घायल हो गया।

इस हमले में सबसे कम उम्र की पीड़ित 10 साल की लड़की थी, जिसकी बच्चों के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सबसे ज्यादा उम्र का पीड़ित 87 साल का था।

RELATED ARTICLES

6 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

14/09/26 | 11:01 pm | Annapurna Devi

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में नाइजीरिया गणराज्य की महिला विषयों ...

14/09/26 | 8:57 pm | economic cooperation

भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार पर वार्ता शुरू, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने मर्क...